back to top

जीवनशैली में सुधार स्वस्थ जीवन का आधार : वंदिता अग्रवाल

स्वास्थ्य में सुधार – सशक्तीकरण की शक्ति का आयोजन
लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने आज मेदांता अस्पताल, लखनऊ में एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम महिलाओं का सशक्तिकरण, स्वास्थ्य में सुधार – सशक्तीकरण की शक्ति का आयोजन किया।
यह सत्र हृदय, तंत्रिकाओं और हड्डियों को जोड़ना – महिलाओं के स्वास्थ्य का मूल पर केंद्रित था और इसमें डॉ. राम कीर्ति सरन (कार्डियोलॉजी), डॉ. अनूप कुमार ठाकर (न्यूरोलॉजी), और डॉ. सैफ नबी शाह (आॅथोर्पेडिक्स) के विशेषज्ञ ने अपने विचार प्रस्तुत किए । इस चर्चा में महिलाओं के स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला गया, जिसमें निवारक देखभाल, जीवनशैली जागरूकता और शीघ्र निदान के महत्व पर जोर दिया गया। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर की चेयरपर्सन वंदिता अग्रवाल ने बताया कि यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के प्रति फ्लो लखनऊ की प्रतिबद्धता को दशार्ता है क्योंकि स्वास्थ्य ही सच्चे सशक्तिकरण की दिशा में पहला कदम है। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम से यह निष्कर्ष निकलता है कि जीवनशैली में सुधार स्वस्थ जीवन का आधार है। पैनल चर्चा का संचालन डॉ. अर्पिता आनंद ने किया और कार्यक्रम का संचालन शिल्पा गुप्ता ने किया। उपस्थित लोगों ने नि:शुल्क अस्थि खनिज घनत्व (बीएमडी) परीक्षण भी करवाए और फ्लो सदस्यों को एक विशेष मेदांता डिस्काउंट कार्ड प्रदान किये गए। कार्यक्रम में सिमरन साहनी,देवांशी सेठ,ज्योत्सना हबीबुल्ला समेत 70 से अधिक फ्लो सदस्यों ने भाग लिया।

RELATED ARTICLES

गायन, वादन एवं नृत्य की प्रस्तुतियों ने समां बांधा

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला24 एवं 25 जून को होंगी भव्य प्रस्तुतियांलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 26 मई से आरंभ...

काकोरी में आज से भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का शंखनाद

आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ का हुआ मंगल प्रवेश, वाणी पर संयम रखने की दी सीखलखनऊ। काकोरी स्थित 'भगवान श्री पार्श्वनाथ धाम'...

29 को सात विभूतियों को मिलेगा उड़ान लता मंगेशकर सम्मान

कार्यक्रम में सात विभूतियों को उड़ान लता मंगेशकर सम्मान मिलेगालखनऊ। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था उड़ान के तत्वावधान में आगामी 29 जून 2026 को बौद्ध...

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...