back to top

लेखपाल संघ की हड़ताल वापस, सरकार कार्रवाई वापस लेगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विगत 18 दिनों से चल रहीं लेखपाल संघ की हड़ताल शनिवार को बिना शर्त के समाप्त हो गयी। हड़ताल के दौरान लेखपालों पर सरकार द्वारा जो भी कार्रवाई की गयी है उसे वापस लेने की बात की गयी है।

लेखपाल संघ अपनी 8 सूत्रीय मांगों पर शासनादेश जारी होने के लिए संघर्षरत थे। इनका कहना था कि जबतक इनकी मांगे नहीं मानी गयी तबतक वह हड़ताल से वापस नहीं जाएंगे। हालांकि इस दौरान सरकार द्वारा बर्खास्तगी तक की कार्रवाई भी की गयी। इस पर नाराज लेखपालों ने 26 दिसम्बर को विधानसभा घेराव की घोषणा कर दी। परन्तु प्रदेश में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में उपद्रव से बनी तनावपूर्ण स्थिति के चलते संघ ने विधानसभा घेराव का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

इसके बाद भी उन्होंने कहा था कि पूर्ण कार्य बहिष्कार मांगें पूरी नहीं होने तक जारी रहेंगी। यह हड़ताल दस दिसम्बर से चल रहीं थी। प्रदेश में लेखपालों की हड़ताल की वजह से जनहित के कार्य बुरी तरह से प्रभावित हो रही थी। इसका असर उच्चस्तर पर भी देखा जा रहा था। ऐसे में शासन व राजस्व परिषद स्तर से जिलाधिकारियों के माध्यम से आंदोलन खत्म कराने का प्रयास फेल होने के बाद बैक डोर से भी प्रयास शुरू किए जा रहे थे। शुक्रवार को लेखपाल संघ के कुछ पदाधिकारियों के साथ शासन की ओर से निर्देशित एक अधिकारी ने बैक डोर वार्ता भी की थी। फिलहाल लेखपालों की ओर से चल रही हड़ताल को शनिवार बिना शर्त वापस ले लिया गया।

RELATED ARTICLES

एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में भारत की अगुआई के लिए हरमनप्रीत की वापसी

नयी दिल्ली। कप्तान और शानदार ड्रैग-फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह की अगले महीने होने वाली एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए 24 सदस्यीय भारतीय...

भजन सम्राट अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में मिली मानद सदस्यता

जोहानिसबर्ग। भारत के लोकप्रिय गायक अनूप जलोटा को दक्षिण अफ्रीका में भारतीय प्रवासियों द्वारा भारत की संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए स्थापित उत्तर प्रदेश...

हुसैनगंज पुलिस का डबल एक्शन, विधायक के घर चोरी करने वाला आरोपी और शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला गिरफ्तार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक साथ दो बड़े मामलों का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को...

कुर्बानी का पर्व बकरीद आज, बाजारों में देर रात तक चली खरीदारी

लखनऊ। मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा यानि बकरीद 28 मई को धूमधाम से मनाया जायेगा। ईद-उल-अजहा पर राजधानी के बाजारों...

गाय को ‘राष्ट्रीय पशु’ घोषित करने की मांग

सांस्कृतिक विरासत के प्रति एक बुलंद आवाज उठाई गई लखनऊ। नवाबों के शहर में आज संस्कृति, आस्था और मिट्टी की सोंधी खुशबू का एक अनोखा...

सांवरे सलोने सताया ना करो, रोज रोज सपनों में आया ना करो…

भक्तिमय भजनों से बाबा श्याम का गुणगान कियालखनऊ। विदेशी फूलों एवं रंग बिरंगी रोशनी से सजे भव्य राजदरबार मेंं विराजे बाबा श्याम की मनमोहिनी...

धूमधाम से मनाई गई पद्मिनी एकादशी, सुंदरकांड पाठ से गुंजायमान हुआ मंदिर

लखनऊ। राजधानी में बुधवार को पद्मिनी एकादशी का पावन पर्व श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य आयोजन डालीगंज स्थित श्री राधाकृष्ण किरोड़ीमल...

सात दिवसीय श्रावक संस्कार शिविर का समापन

सौ से अधिक धर्मावलंबियों ने उत्साहपूर्वक भाग लियालखनऊ। जैन धर्म के पूज्य दिगंबर संत आचार्य सुबल सागर महाराज के सानिध्य में इन्दिरा नगर जैन...

नाटक में दिखी सामाजिक संवेदनाओं की चिंताजनक तस्वीर

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में छोड़ो कल की बातें नाटक का मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति की ओर से गोमती नगर के अंतरराष्ट्रीय...