back to top

स्वच्छ ऊर्जा से संचालित होगा ललितपुर का बल्क ड्रग पार्क

-पीएम के विजन को धरातल पर उतारने के लिए योगी सरकार का बड़ा फैसला
-कार्बन उत्सर्जन में नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने में सहायक होगा ललितपुर बल्क ड्रग पार्क
-सीएम ने प्रदेश की सभी बड़ी परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल के दिये हैं निर्देश
-ललितपुर के बल्क ड्रग पार्क को लेकर लोवर कार्बन फुटप्रिंट पर काम रही योगी सरकार


विशेष संवाददाता लखनऊ। पर्यावरण संरक्षण को लेकर संकल्पबद्ध योगी सरकार की भविष्य की सभी बड़ी परियोजनाएं स्वच्छ ऊर्जा पर आधारित होंगी। इसके लिए योगी सरकार की ओर से बड़े स्तर पर कार्य योजना तैयार कर बड़े-बड़े प्लांट सोलर एनर्जी से संचालित करने के निर्देश दिये गये हैं। इसी क्रम में ललितपुर के बल्क ड्रग पार्क को लेकर लोवर कार्बन फुटप्रिंट पर काम कर रही है। इसके तहत जहां सोलर एनर्जी से ऊर्जा उत्सर्जित की जाएगी वहीं ग्रीन एनर्जी की दिशा में ये बड़ा कदम होगा। इसके लिए कुछ निजी कंपनियों से वार्ता चल रही है। वहीं योगी सरकार बल्क ड्रग पार्क में हर्बल दवाओं की भी यूनिट लगाएगी। इसके लिए एक निजी कंपनी से एमओयू साइन कर लिया गया है।

योगी सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को मिशन की तरह धरातल पर उतारने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2070 तक कार्बन उत्सर्जन में नेट जीरो के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सीएम योगी ने प्रदेश की सभी बड़ी परियोजनाओं में स्वच्छ ऊर्जा का प्रयोग करने के निर्देश दिये हैं। इसी क्रम में ललितपुर के बल्क ड्रग पार्क में सोलर एनर्जी का प्रयोग किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्क ड्रग पार्क के आस-पास केवल स्वच्छ ऊर्जा के वाहनों का ही इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए जगह-जगह पर साइकिल ट्रैक बनाए जाएंगे, जहां पर किराए पर साइकिलें उपलब्ध होंगी। ललितपुर में स्वच्छ ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए पूरे शहर में साइकिल और इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टेशन बनाए जाएंगे।

सड़क के दोनों किनारों पर पैदल पथ के साथ हरित पट्टियों एवं ग्रीन वे विकसित किया जाएगा। इतना ही नहीं बल्क ड्रग पार्क के निर्माण के दौरान पर्यावरण अनुकूल निर्माण सामग्री के इस्तेमाल पर जोर दिया जाएगा। योगी सरकार प्रदेश को हर्बल दवाओं को हब बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए बल्क ड्रग पार्क में हर्बल दवाओं की यूनिट को विशेष महत्व दिया जा रहा है, जहां पर रिसर्च के साथ बड़ी मात्रा में आयुर्वेदिक दवाओं का निर्माण होगा। इसके लिए सीएसआईआर की 43 लैब से एमओयू साइन किया गया है। यहां पर हर्बल दवाओं के रिसर्च के साथ सस्ती दवाओं के निर्माण पर काम किया जाएगा। ललितपुर के बल्क ड्रग पार्क में हर्बल दवाओं के निर्माण के लिए हर्बल पार्क भी विकसित किया जाएगा ताकि जड़ी बूटी के लिए परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

अखिलेश यादव बोले- नाम बदलने का खेल अब खत्म होगा, 2027 में जनता सरकार बदलने को तैयार

लखनऊ । समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही जिले का नाम फिर से संत रविदास नगर किए जाने के...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...