back to top

अमेठी में झूठी शान के नाम पर युवती की हत्या

अमेठी में झूठी शान के नाम पर युवती की हत्या की, कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

अमेठी जिले में पीपरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर परिजनों द्वारा झूठी शान के नाम पर कथित तौर पर 20 वर्षीया युवती की हत्या (आनर किलिंग) किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि हत्या के बाद युवती की बीमारी से मौत का हवाला देकर शव को कब्र में दफना दिया था। पीपरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संदीप राय ने बताया कि यह आनर किलिंग का मामला है। उन्होंने कहा कि शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्वाई की जा रही है।

पुलिस ने घटना के संदर्भ में बताया कि अमेठी जिले में पीपरपुर थाना के टिकावर गांव में नियामत उल्ला की पुत्री आफरीन (20) धम्मौर बाजार में स्थित श्री हनुमत इंटर कॉलेज में 12 वीं कक्षा की छात्रा थी और उसे धम्मौर थाना क्षेत्र के एक दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम हो गया था। पुलिस के अनुसार चार अगस्त को आफरीन अपने के साथ बाजार घूम रही थी जिसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे नियामत उल्ला और उसके बेटे हैदर अली ने उसे (आफरीन को) जमकर मारा पीटा। बीच बाजार में इस तरह की गई मारपीट का स्थानीय लोगों ने वीडियो बना लिया और पुलिस को भी सूचना दे दी।

धम्मौर कोतवाली पुलिस मौके से आफरीन और उसके परिजनों को लेकर कोतवाली पहुंची और आफरीन की मां को बुलाकर किसी तरह से समझा-बुझाकर उसको वापस घर भेज दिया। सूत्रों के अनुसार घर पहुंचने के बाद परिजनों ने मिलकर आफरीन को इस कदर पीटा कि उसकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद पांच अगस्त 2023 की सुबह उसे दफना दिया गया और लोगों को यह बताया गया कि उसकी तबीयत खराब थी जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो छानबीन शुरू की। इसके बाद स्थानीय चौकीदार की तहरीर पर मृत युवती के पिता नियामत उल्ला और भाई हैदर अली के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। अमेठी के उप जिलाधिकारी (न्यायिक) मोहम्मद असलम ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि लड़की की मौत के बाद उसे दफना दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्वाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर चाकू घोंपा

मऊ। जिले में एक ऋण वसूली एजेंट को बकाया राशि देने के बहाने बुलाकर उस पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने...

KGMU में चमत्कारिक सर्जरी… सीने में धंसे चाकू के साथ पहुंचे मरीज को डॉक्टरों ने दिया नया जीवन

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के लेवल-1 ट्रॉमा सेंटर के डॉक्टरों ने एक बार फिर चिकित्सा क्षेत्र में मिसाल कायम की है। यहां...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...