back to top

आरपीएफ-जीआरपी की संयुक्त टीम ने सात नाबालिग बच्चों को बचाया

पुरबिया एक्सप्रेस बच्चों को बालश्रम के लिए दिल्ली ले जा रहे थे मानव तस्कर, चार शातिर मानव तस्करों को किया गिरफ्तार

लखनऊ। सूचना एवं सहयोग से जीआरपी-आरपीएफ, एएचटीयू व बचपन बचाओ आन्दोलन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ पर पूरबिया एक्सप्रेस में रेस्क्यू अभियान चलकर बालश्रम के लिए दिल्ली लेकर जा रहे 07 नाबालिगों को किया बरामद कर चार शातिर अभियुक्त गिरफ्तार।किया है। पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ व पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार के कुशल नेतृत्व में शुक्रवार को मुखविर जरिये खास सूचना मिली कि चार व्यक्ति ट्रेन नम्बर 15279 पूरबिया एक्सप्रेस से 07 नाबालिक बालकों को बालश्रम के लिए लेकर जा रहे थे ।

पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ व श्रीमान् पुलिस उपाधीक्षक रेलवे के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक संजय खरवार के कुशल नेतृत्व में जीआरपी-आरपीएफ पुलिस टीम,एएचटीयू टीम व बचपन बचाओ आन्दोलन के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा ट्रेन नंण् 15279 पूरबिया एक्सप्रेस कोच संख्या डी-4, व एस-3 प्लेटफार्म संख्या 06 रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ से 07 पीडितों को जिन्हे बालश्रम हेतु ले जाया जा रहा था को बरामद कर अभियुक्त मो. शमीम आदि 04 नफर को गिरफ्तार कर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 296-23 धारा 370 (5द्ध)भादवि पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया ।

मानव तस्करी के आरोप में मो. शमीम अहमद राज निवासी लोकहा पुलिस थाना लोकहा जनपद मधुबनी राज्य बिहार, किशोर कुमार निवासी तमकुल्हा पोस्ट महोलिया थाना जतिया जनपद सुपौल राज्य बिहार, छोटू सादा निवासी जगतपुर बरेल थाना सुपौल जनपद सुपौल राज्य बिहार एवं अजय कुमार निवासी तमकुल्हा पोस्ट महोलिया थाना जतिया जनपद सुपौल राज्य बिहार के रहने वाले हैं। अभियुक्तगण उपरोक्त ,शातिर किस्म के अपराधी हैं, जो मानव तस्करी जैसे अपराध कारित करते हैं, इनकी गिरफ्तारी से निश्चित रूप से आपराधिक घटनाओं में कमी आएगी ।

ट्रेन में बालश्रमत के लिए लिये जा रहे 12 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार, 13 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार, 16 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार, 14 वर्षीय बालक निवासी जनपद सुपौल राज्य बिहार, 16 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधुबनी राज्य बिहार, 11 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार, 12 वर्षीय बालक निवासी जनपद मधेपुरा राज्य बिहार को सुरक्षित कस्टडी में लिया कृष्ण प्रताप शर्मा सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी बचपन बचाओ आन्दोलन लखनऊ, उनि मोहित,एएचटीयू उनि संतोष कुमार यादव थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ, उनि पवन कुमार जीआरपी चारबाग लखनऊ, का.आशीष कुमार, ललित कुमार यादव, सहायक परियोजन आन्दोलन चन्दा गुप्ता, सहायक प्रोजेक्ट अधिकारी उनि मोहित कुमार, आरपीएफ उनि बलराम मीणा, आरपीएफ हे.का. अमरनाथ आरपीएफ, का. वीरेन्द्र यादव आरपीएफ इस अभियान में शामिल थे

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद दोपहर 3 बजे तक स्थगित

नयी दिल्ली। लोकसभा में बृहस्पतिवार को विभिन्न मुद्दों पर कांग्रेस समेत विपक्षी सदस्यों के शोरगुल के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन...

गृह मंत्री संसद में आने से क्यों डर रहे हैं, अपराधबोध नजर आता है : राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर बीते 20 जुलाई को बलप्रयोग किए जाने को लेकर बृहस्पतिवार...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...