back to top

जेईई मेन परीक्षा परिणम 2019: 15 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक किए हासिल

नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को बताया कि इस महीने की शुरुआत में आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मुख्य) में 15 परीक्षार्थियों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जावड़ेकर ने कई ट्वीट करके बताया कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई (मुख्य) के परिणामों की घोषणा कर दी है। जेईई (मुख्य) की अप्रैल-2019 में परीक्षा के बाद उम्मीदवारों की रैंक निकाली जाएगी और इसके लिए जनवरी तथा अप्रैल 2019 में परीक्षा देने वाले सभी परीक्षार्थियों के एनटीए के दोनों स्कोर में सर्वाधिक स्कोर को ध्यान में रखा जाएगा।

रैंकों की घोषणा अप्रैल 2019 की परीक्षा के बाद की जाएगी

मंत्री ने ट्वीट किया, रैंकों की घोषणा अप्रैल 2019 की परीक्षा के बाद की जाएगी। पहली बार छात्रों के पास अपने प्रदर्शन में सुधार करने का मौका है। यह नरेन्द्र मोदी सरकार की छात्रों के प्रति चिंता और परीक्षा का दबाव कम करने का प्रयास है। उन्होंने लिखा, डीजी एनटीए ने आठ और 12 जनवरी के बीच आयोजित जेईई मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषण रिकॉर्ड समय में और निर्धारित वक्त से 12 दिन पहले ही कर दी। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से और एनटीए दल के अथक टीम वर्क से यह संभव हुआ। मैं सभी छात्रों को बधाई देता हूं। दिल्ली में नवनीत जिंदल ने 99.9990830 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया है।

 

RELATED ARTICLES

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...