back to top

कुकिंग के साथ रिश्तों की खूबसूरत कहानी है ‘मां है ना’

शो हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे प्रसारित होगा
लखनऊ। जी टीवी हमेशा से ऐसी कहानियां और शोज लेकर आया है, जो रिश्तों, पारिवारिक मूल्यों और दिल को छू लेने वाले जज्बात का जश्न मनाते हैं. अब इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए चैनल जी5 पर शानदार सफलता हासिल करने के बाद बेहद पसंद किए गए कॉमेडी कुकिंग रियलिटी शो मां है ना को पहली बार टेलीविजन पर लेकर आ रहा है। यह शो हर शनिवार और रविवार शाम 6 बजे प्रसारित होगा। स्वादिष्ट खाने, ढेर सारी मस्ती, हंसी और मां बच्चों के अनमोल रिश्ते से भरा यह शो पूरे परिवार का दिल जीतने के लिए तैयार है। नीति और प्रीति द्वारा लिल फ्रोडो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाए गए इस शो को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा होस्ट कर रही हैं। मां है ना का अंदाज बिल्कुल अलग और दिल को छू लेने वाला है, इसमें छह पॉपुलर जेन जी चेहरे अपनी मां या परिवार के किसी खास सदस्य के साथ किचन में नजर आएंगे. शुरूआत में यह सिर्फ मजेदार कुकिंग चैलेंज जैसा लगता है, लेकिन धीरे धीरे यह एक खूबसूरत सफर बन जाता है, जहां खुलकर होने वाली बातें, नोकझोंक, पुरानी यादें, जिÞंदगी की सीख और मां के बेपनाह प्यार से भरे कई भावुक पल देखने को मिलते हैं।
इस शो में सुनीता आहुजा अपनी बेटी टीना आहूुजा, उर्वशी ढोलकिया अपने बेटे क्षितिज ढोलकिया, तान्या मित्तल अपनी मां सुनीता मित्तल, गुल्लू अपनी मां मुनेश तंवर, शाहिदा अंसारी अपने भांजे अफगान और भाग्यश्री ई. शर्मा अपनी मां रिंजू शर्मा के साथ नजर आएंगी. कुकिंग, मस्ती और दिलचस्प मुकाबलों के बीच हर एपिसोड रिश्तों की गर्माहट, दो पीढ़ियों की सोच और परिवार के प्यार को खूबसूरती से दिखाएगा. यह शो याद दिलाएगा कि स्वादिष्ट खाना लोगों को एक साथ जरूर लाता है, लेकिन रिश्तों में असली मिठास प्यार, अपनापन, यादें और दिल से की गई बातचीत से आती है. जी5 पर अपने सफल सफर के दौरान मां है ना ने अपने अलग कॉन्सेप्ट, परिवार से जुड़ी सच्ची कहानियों और दिल को छू लेने वाले पलों से दर्शकों का खूब प्यार जीता। आधुनिक सोच और पारंपरिक रिश्तों का खूबसूरत मेल इस शो को हर उम्र के दर्शकों के लिए खास बनाता है. मां और बच्चों के अनमोल रिश्ते को जिस खूबसूरती से यह शो दिखाता है, वही इसकी सबसे बड़ी ताकत है।

RELATED ARTICLES

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...

सावन की शिवरात्रि पर शिवालयों में उमड़े भक्त, किया जलाभिषेक

लखनऊ। सावन की शिवरात्रि पर राजधानी लखनऊ के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है। भक्तों ने शिवरात्रि पर...

सावन का दूसरा बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। लखनऊ के मोहान रोड स्थित ऐतिहासिक बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में इस बार सावन के महीने में विशेष रौनक देखने को मिलेगी। 30 जुलाई...

मंगला गौरी व्रत पर सुहागिनों ने की पूजा-अर्चना

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के दूसरे मंगला गौरी व्रत की विशेष...

जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता : राजेश्वर सिंह

लखनऊ। जीवन में सफलता का कोई सीधा रास्ता नहीं होता। अलग-अलग पड़ावों पर आने वाली चुनौतियां ही व्यक्ति को आगे बढ़ने और खुद को...

सूर्य ग्रहण आज, सूतक काल मान्य नहीं

लखनऊ। साल 2026 का दूसरा और बेहद खास सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को यानी बुधवार के दिन लगने जा रहा है। यह खग्रास...

भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग शुरू

लखनऊ। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए एक नई फिल्म की शुरूआत हो गई है। बाराबंकी में भोजपुरी फिल्म रिश्तों की लीला की शूटिंग...