back to top

ISRO ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास, EMISAT का हुआ सफलतापूर्वक प्रक्षेपण

श्रीहरिकोटा। भारत ने यहां सोमवार को अपने पोलर रॉकेट से एक सैन्य उपग्रह एमीसैट (EMISAT) और 28 विदेशी नैनो उपग्रहों का प्रक्षेपण करके इतिहास रच दिया। रॉकेट पीएसएलवी-सी45 ने अपने 47वें मिशन पर 436 किलोग्राम वजनी एमीसैट (EMISAT) और लिथुआनिया, स्पेन, स्विट्जरलैंड तथा अमेरिका के 28 उपग्रहों को उनकी निर्धारित कक्षाओं में स्थापित किया।

27 घंटे की उल्टी गिनती खत्म होने के बाद

27 घंटे की उल्टी गिनती खत्म होने के बाद पीएसएलवी-सी45 रॉकेट का यहां से करीब 125 किलोमीटर दूर श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष केंद्र से सुबह नौ बजकर 27 मिनट पर प्रक्षेपण किया गया। इसरो ने कहा कि एमीसैट (EMISAT) उपग्रह का उद्देश्य विद्युत चुम्बकीय स्पेक्ट्रम को मापना है। हालांकि उसने उपग्रह की जानकारियों के बारे में कोई और खुलासा करने से इनकार कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीहरिकोटा से पोलर रॉकेट पीएसएलवी-सी45 से एमीसैट उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।

https://twitter.com/ANI/status/1112569582429052928

इसरो प्रमुख के. सिवन ने मिशन नियंत्रण केंद्र

इसरो प्रमुख के. सिवन ने मिशन नियंत्रण केंद्र में कहा, आज, पीएसएलवी सी45 ने 748 किलोमीटर दूर कक्षा में इसरो निर्मित एमीसैट के साथ ही 504 किलोमीटर दूर स्थित कक्षा में 28 विदेशी उपग्रहों को सफलतापूर्वक कक्षा में स्थापित किया। सोमवार के प्रक्षेपण पर उन्होंने कहा कि अपनी तरह का अलग यह मिशन इसरो के लिए बहुत खास है। उन्होंने कहा, पहली बार प्रक्षेपण के लिए पहले चरण में चार स्ट्रैप-आन मोटर्स से लैस पीएसएलवी-क्यूएल रॉकेट के नए प्रकार का इस्तेमाल किया गया। पहली बार किसी पीएसएलवी ने एक बार में तीन अलग-अलग कक्षाओं में उपग्रहों को स्थापित किया। सफल प्रक्षेपण पर टीम को बधाई देते हुए सिवन ने कहा, इस बेहतरीन सफलता के पीछे काफी काम किया गया।

इसरो टीम के हर व्यक्ति ने इसमें योगदान दिया

इसरो टीम के हर व्यक्ति ने इसमें योगदान दिया। मैं इस खास मिशन को बड़ी सफलता बनाने के लिए इसरो (ISRO) टीम के सदस्यों के साथ उनके परिवारों को बधाई देता हूं तथा उनकी प्रशंसा करता हूं। उन्होंने कहा कि पीएसएलवी-सी45 मिशन में इंडस्ट्री ने बड़ी भूमिका निभाई। इस मिशन के लिए करीब 95 फीसदी हार्डवेयर इसरो के बाहर बनाए गए। इसरो के लिए भविष्य की योजनाओं पर उन्होंने कहा कि इन सभी शानदार मिशनों को पूरा करने के बाद इसरो का इस साल के अंत तक 30 मिशनों के प्रक्षेपण का कार्यक्रम है। पीएसएलवी का भारत के दो अहम मिशनों 2008 में चंद्रयान और 2013 में मंगल आर्बिटर में इस्तेमाल किया गया था।

यह जून 2017 तक 39 लगातार सफल प्रक्षेपणों

यह जून 2017 तक 39 लगातार सफल प्रक्षेपणों के लिए इसरो का सबसे भरोसेमंद और बहु उपयोगी प्रक्षेपण यान है। एक अधिकारी ने बताया कि इस पहल के दौरान कुल 220 किलोग्राम वजन के अन्य सभी 28 विदेशी उपग्रहों को एक-एक करके करीब 504 किलोमीटर दूर स्थित कक्षा में स्थापित किया गया। इस प्रक्रिया में 160 मिनट लगे। अन्य 28 अंतरराष्ट्रीय उपग्रहों में लिथुआनिया के दो, स्पेन का एक, स्विट्जरलैंड का एक और अमेरिका के 24 उपग्रह शामिल हैं। इसरो ने बताया कि इन सभी उपग्रहों का वाणिज्यिक समझौतों के तहत प्रक्षेपण किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

तीन सितंबर से बेंगलुरु में शुरू होगा ग्लोबल शतरंज लीग का चौथा सत्र

नयी दिल्ली। ग्लोबल शतरंज लीग (जीसीएल) का चौथा सत्र तीन सितंबर से बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। लीग आयोजकों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा...

क्रिकेटर रोहित शर्मा ने फिटनेस स्टार्टअप FITTR में निवेश किया

नयी दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने स्वास्थ्य एवं तंदुरुस्ती क्षेत्र के स्टार्टअप ‘एफआईटीटीआर’ में निवेश किया है।...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...