back to top

इजराइल सेना दक्षिण गाजा की ओर बढ़ी, और इलाकों को खाली करने का आदेश दिया

खान यूनिस। इजराइली सेना ने रविवार को गाजा के दूसरे सबसे बड़े शहर खान यूनिस के अंदर और आसपास के और अधिक इलाकों को खाली करने का आदेश दिया। उत्तरी गाजा में हमले करने के बाद अब इजराइली सेना ने दक्षिण गाजा की ओर रुख कर लिया है। सेना का कहना है कि हमास के कई नेता वहां छिपे हुए हैं।

इजराइल के जोरदार हवाई और जमीनी अभियान के केंद्र में रहे खान यूनिस और दक्षिणी शहर रफाह के साथ-साथ उत्तर के कुछ हिस्सों में रात भर और रविवार को ताबड़तोड़ बमबारी होने की सूचना मिली है। दो महीने से जारी युद्ध के शुरुआती दिनों में इजराइली बलों ने नागरिकों को उत्तरी गाजा छोड़ने का आदेश दिया था, जिसके बाद क्षेत्र की 23 लाख आबादी में से कई लोग दक्षिण में फंसे हुए हैं।

लड़ाई फिर से शुरू होने के बाद एक और अस्थायी संघर्ष विराम को लेकर वार्ता की उम्मीदें कम हो गई हैं। एक सप्ताह का संघर्ष विराम शुक्रवार को समाप्त हो गया था। इस दौरान गाजा में बंधक बनाए गए दर्जनों इजराइलियों व विदेशी नागरिकों और इजरायल द्वारा कैद किए गए फलस्तीनियों को रिहा किया गया।

प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने शनिवार रात संबोधन में कहा, हम तब तक युद्ध जारी रखेंगे जब तक कि हम इसके सभी लक्ष्य हासिल नहीं कर लेते। जमीनी कार्वाई के बिना उन लक्ष्यों को हासिल करना असंभव है। रविवार को, इजराइली सेना ने खान यूनिस और उसके आसपास के और इलाकों को खाली करने का निर्देश दिया। स्थानीय निवासियों ने कहा कि इजराइली सेना ने पर्चे बांटकर उन्हें दक्षिण में रफाह या दक्षिण-पश्चिम में एक तटीय क्षेत्र में जाने का आदेश दिया।

उन्होंने कहा कि पर्चों में लिखा है, खान यूनिस शहर एक खतरनाक युद्ध क्षेत्र है। खान यूनिस के मुख्य अस्पताल में मौजूद रहे एसोसिएटेड प्रेस के एक पत्रकार के अनुसार रविवार सुबह शहर के पूर्वी हिस्से में एक आवासीय इमारत पर इजराइली हमला हुआ, जिसके बाद अस्पताल में कम से कम तीन शव और दर्जनों घायलों को लाया गया।

RELATED ARTICLES

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

सपा सदस्यों ने विधान भवन परिसर में किया प्रदर्शन

लखनऊ। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने यूपी विधानमंडल के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को भी विधानसभा परिसर में...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...