back to top

अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं ने मनाया कुलपति संग राखी का त्यौहार

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के निवेदिता महिला छात्रावास की अंत:वासी अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के साथ भारतीय परंपरा के अनुसार रक्षाबंधन मनाया। कुलपति प्रो. राय का सदैव यह प्रयत्न रहा कि दूर विदेशों से आये छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय एवं छात्रावास में किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े और उन्हें हमारे देश में अपने घर जैसा ही अनुभव हो, जिससे वह बेहतर ढंग से अपनी शिक्षा यहां पूर्ण कर सकें।

कुलपति ने छात्राओं को विश्वविद्यालय परिवार की ओर से उनकी सुरक्षा एवं खुशहाली का आश्वासन दिया। कहा कि इस तरह के पारंपरिक आयोजन हमें एक दूसरे देश की संस्कृति को जानने और समझने का अवसर देते हैं और भविष्य में ऐसे आयोजन विश्वविद्यालय परिवार में होते रहने चाहिए। कुलपति ने सभी छात्राओं को राखी बांधने के बाद मिठाई व कुछ उपहार भी भेंट किये।

कुछ दिनों पूर्व छात्रावास में रुद्राभिषेक पूजन के दौरान अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं का भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से परिचय हुआ। उन्होंने पूजन में सहभागिता करने की भी इच्छा जताई एवं पूजा में सहभागिता भी की । इसके बाद अंतरराष्ट्रीय छात्राओं ने रक्षाबंधन पर्व के बारे में जाना एवं उसे मनाने की इच्छा जाहिर की।

अंतरराष्ट्रीय छात्राओं ने व्यक्त किया कि इस देश में कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय हमारे संरक्षक हैं और हम उन्हें राखी बांधकर यह पर्व मनाना चाहते हैं। अंतर्राष्ट्रीय छात्राओं ने कुलपति के लिए स्वयं ही राखी बनाई, समस्त कार्यक्रम की तैयारी छात्राओं ने स्वयं ही की एवं उन्होंने अपने-अपने देश के संस्कृत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। छात्राओं ने स्वयं द्वारा बनाई गई राखी इस राखी को कुलपति जी को एवं एक दूसरे को बांधकर रक्षाबंधन का पर्व खुशी से मनाया।

लखनऊ विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आये अंतरराष्ट्रीय छात्राओं के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहा। भारतीय छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय छात्राओं के साथ पारस्परिक एवं सौहार्दपूर्ण संबंध बनाने की पहल की, जिसमें अंतरराष्ट्रीय छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। निवेदिता छात्रावास में विभिन्न देश जैसे बोटस्वाना, चीन, तंजानिया, नाबीबिया, कजाकिस्तान, ताजीकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान, श्री लंका आदि देशों से लगभग 90 छात्राएं रहती हैं जो की लखनऊ विश्वविद्यालय से विभिन्न पाठ्यक्रमों में अध्यनरत हैं।

भारतीय छात्राओं ने राखी बनाने में विदेशी छात्राओं की सहायता की। भारतीय संस्कृति के इन विभिन्न त्योहारों एवं संस्कृतियों के बारे में जानकर विदेशी छात्राओं में उत्साह एवं खुशी का माहौल रहा। इस अवसर पर के प्रपोज्ड प्रो. अनूप कुमार सिंह ने सभी छात्रों को उन्हें राखी बांधने और इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद का एवं सभी छात्राओं की सुरक्षा व खुशहाली का सुनिश्चितता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर निवेदिता छात्रावास की अभिरक्षिका प्रो. संगीता साहू भी मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

उप्र के मुख्य सचिव बोले- छह जिलों की 888 अवैध कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क नहीं

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली जिलों की 888 अनधिकृत कॉलोनियों में सीवर नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध नहीं...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...