back to top

खेलते-खेलते लापता हुआ मासूम, पड़ोसी ने गला घोंटकर मार डाला


कानपुर । कानपुर पुलिस आयुक्तालय (कमिश्नरेट) के बर्रा थाना क्षेत्र के हरदेव नगर से शुक्रवार शाम से लापता छह साल के एक बच्चे की कथित तौर पर अपहरण के बाद हत्या कर दी गयी।

पुलिस के अनुसार हत्या के आरोपित को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मृत बच्चे की पहचान माखन सोनकर के छह वर्षीय पुत्र आयुष सोनकर के रूप में हुई है ।

उन्होंने बताया कि आयुष, बर्रा के हरदेव नगर में स्थित अपने घर के बाहर खेलते समय दोपहर करीब तीन बजे लापता हो गया था और उसके परिवार ने उसकी काफी तलाश की और घंटों की तलाश के बाद, परिवार ने बर्रा पुलिस को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बच्चे की व्यापक तलाश शुरू कर दी।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें गठित कर इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। डीसीपी ने कहा कि फुटेज में आयुष अपने पड़ोसी युवक शिवम सक्सेना के साथ घूमता हुआ दिखाई दे रहा था, जिसे (शिवम) बाद में अकेले लौटते हुए देखा गया।

उन्होंने बताया कि गहन खोजबीन के दौरान बच्चे का शव पांडु नदी में मिला। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

डीसीपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दोनों परिवार (आरोपी और पीड़ित) एक ही घर में किराएदार के तौर पर रहते थे और उनके बीच विवाद चल रहा है।

शिवम, आयुष की मां से निजी तौर पर रंजिश रखता था। चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि मौत का कारण गला घोंटना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सही कारण की पुष्टि होगी।

RELATED ARTICLES

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...