back to top

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यशाला का भव्य समापन किया गया। कार्यशाला के दौरान कामना बिष्ट और शोभा पटवाल द्वारा विद्याथियो को पारंपरिक लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं पारंपरिक लोक नृत्य की सुंदर प्रस्तुतियों का अभ्यास कर भारतीय संस्कृति की अनुपम झलक प्रस्तुत की। इस अवसर पर नृत्य प्रशिक्षण में खुशबू गुप्ता, वंशिका अग्रवाल, आंचल यादव, श्रेया, नैन्सी, शिवानी, उमम, प्राची एवं मधु सहित अनेक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत दो महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रथम प्रतियोगिता स्वच्छ भारत अभियान विषय पर आयोजित हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने स्वच्छता जागरूकता से संबंधित आकर्षक चित्रकला प्रस्तुत की। प्रतियोगिता में उन्नति को प्रथम, आंचल को द्वितीय, हर्षित पाल को तृतीय तथा नैन्सी को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। दूसरी प्रतियोगिता अपनी संस्कृति अपनी विरासत विषय पर आयोजित की गई, जिसमें छात्राओं ने भारतीय पारंपरिक एवं पौराणिक संस्कृति पर आधारित सुंदर चित्र प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में श्रेयापाल को प्रथम, खुशबू को द्वितीय, उमम को तृतीय तथा प्राची को सांत्वना पुरस्कार प्रमाण पत्र और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यशाला के माध्यम से सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता अभियान, भारतीय पारंपरिक संस्कृति, लोक परंपराओं एवं पौराणिक विरासत की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। समापन समारोह के अवसर पर डॉ. आर. बी. सिंह (प्रबंधक) एवं किरण एवं इंटर कॉलेज के समस्त शिक्षकगण, अतिथिगण एवं अभिभावकगण की गरिमामयी उपस्तिथि रही! कार्यक्रम ने विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, संस्कार, स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का प्रेरणादायी कार्य किया। कार्यशाला में अध्यक्ष भरत सिंह बिष्ट सचिव सत्य प्रकाश सिंह, विजय कुमार सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह नेगी उपस्तिथि रहे।

RELATED ARTICLES

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियानलखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...