back to top

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा

सेवा परमो धर्म के संकल्प के साथ श्री श्याम परिवार का जनसेवा अभियान
लखनऊ के 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर

लखनऊ। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा जहां सेवा, वहां ईश्वर का वास के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए इस भीषण गर्मी में जनसेवा का वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक साथ जल सेवा और अन्न सेवा का संकल्प लिया गया है, जिसका लाभ प्रतिदिन हजारों लोगों को मिलेगा।

11 प्रमुख स्थानों पर मिलेगी शीतल जल की सुविधा
संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि मई-जून की प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ शहर के 11 अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। इनमें डालीगंज बाजार, आई टी चौराहा, छाछी कुआं, लाल कुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, दो सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज, महानगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल हैं। रुपेश अग्रवाल ने कहा, गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर, मजदूर, रिक्शा-टेम्पो चालक या जरूरतमंद व्यक्ति प्यासा न रहे। ये वॉटर कूलर 24 घंटे आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे।

ज्येष्ठ माह में दो महीने तक चलेगा प्रतिदिन भंडारा
प्रवक्ता अनुराग साहू बताया कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह और विशेषकर बड़े मंगल का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में बड़े मंगल के प्रथम मंगलवार से दो महीने तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक हजारों भक्तों एवं जरूरतमंदों के लिए सात्विक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चावल, दाल, हलवा और शीतल पेय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष पंडाल और पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है।

सेवा ही संगठन का मूल मंत्र
श्री श्याम परिवार के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। संस्था वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यों में अग्रणी रही है। संस्था ने लखनऊ के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों से इस पुनीत सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...

19 साल बाद ज्येष्ठ मास में पड़ेंगे आठ बड़े मंगल

लखनऊ। इस बार ज्येष्ठ मास में चार नहीं आठ मंगल पड़ेंगे और जगह-जगह भंडारे का आयोजन होगा। पांच मई को पहला पहला मंगल शुरू...

बच्चों ने दिखाया लोक नृत्य व चित्रकला का हुनर

तीन दिवसीय पारम्परिक सांस्कृतिक कार्यशाला का समापन लखनऊ। आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी ग्रुप, लखनऊ द्वारा अभिनव गर्ल्स इंटर कॉलेज, कुर्सी रोड, लखनऊ में आयोजित तीन...

साईं बाबा मूर्ति स्थापना दिवस पर वाल्मकेश्वर मंदिर में हुआ भंडारा

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद लखनऊ। महर्षि वाल्मीकी निर्धन कन्या विवाह समिति द्वारा हर वर्ष की परंपरा को निभाते हुए इस वर्ष भी 2...

मेरे किरदार में त्याग, बलिदान और रिश्तों का गहरापन है : दिव्येंदु शर्मा

मेरी फाउंडेशन इतनी मजबूत कर दी कि मैं लंबे समय तक शूटिंग कर सकूंलखनऊ। जल्द ही करण अंशुमन द्वारा निर्देशित नई वेब सीरीज ग्लोरी...

धूमधाम से मनायी गयी बुद्ध पूर्णिमा, विशेष प्रार्थना संग बंटी खीर

लखनऊ। शांति, तप और ज्ञान के अग्रदूत भगवान गौतम बुद्ध की जयंती गुरुवार को शहर में पूरे उत्साह और धूमधाम से मनाई गई। विभिन्न...

श्रमिकों के बीच वितरित की सेवा सामग्री

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का आयोजन लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर भारत विकास परिषद की परमहंस शाखा द्वारा अलीगंज के गोयल चौराहा...