back to top

बुमराह और रहाणे चमके, भारत ने वेस्टइंडीज को 318 रन से रौंदा

नार्थसाउंड: अजिंक्य रहाणे के शतक के बाद जसप्रीत बुमराह के पांच विकेट से भारत ने पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में यहां वेस्टइंडीज को 318 रन से करारी शिकस्त दी। भारत के 419 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा करते हुए मेजबान टीम बुमराह (सात रन पर पांच विकेट), इशांत शर्मा (31 रन पर तीन विकेट) और मोहम्मद शमी (13 रन पर दो विकेट) की तूफानी गेंदबाजी के सामने सिर्फ 26.5 ओवर में 100 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 343 रन बनाकर समाप्त घोषित की थी। भारतीय पारी का आकर्षण अजिंक्य रहाणे (102) और हनुमा विहारी (93) के बीच पांचवें विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी रही। रहाणे ने पिछले दो साल में पहला और कुल दसवां शतक बनाया लेकिन विहारी अपने पहले शतक से चूक गए। विहारी के आउट होते ही कोहली ने पारी समाप्त घोषित कर दी। भारत ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अपने इस पहले मैच की पहली पारी में 297 रन बनाने के बाद वेस्टइंडीज को 222 रन पर आउट कर दिया था।

 

वेस्टइंडीज की हार और बुरी होती क्योंकि दूसरी पारी में टीम 50 रन रन पर ही नौ विकेट गंवा चुकी थी लेकिन केमार रोच (38) और मिगुएल कमिंस (नाबाद 19) ने अंतिम विकेट के लिए 50 रन की साझेदारी करके टीम का स्कोर तीन अंक तक पहुंचाया। इन दोनों के अलावा सिर्फ रोस्टन चेज (12) ही दोहरे अंक तक पहुंच पाए। बुमराह ने अनुकूल मौसम में सिर्फ आठ ओवर में वेस्टइंडीज के आधे बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। अपना 10वां टेस्ट खेल रहे बुमराह सबसे कम मैचों में टेस्ट विकेटों का अर्धशतक पूरा करने वाले गेंदबाज भी बने। भारत ने इस जीत के साथ दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा टेस्ट किंगस्टन में 30 अगस्त से खेला जाएगा। यह भारत की टेस्ट क्रिकेट की चौथी सबसे बड़ी जबकि विदेशी सरजमीं पर सबसे बड़ी जीत है। दिल्ली में 2015-16 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 336 रन की जीत भारत के टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही विराट कोहली भारतीय कप्तान के रूप में सबसे अधिक जीत के मामले में महेंद्र सिंह धोनी के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर आ गए हैं। इन दोनों की अगुआई में भारत ने 27-27 जीत दर्ज की हैं। कोहली ने भारतीय कप्तान के रूप में विदेशी सरजमीं पर सबसे अधिक जीत के मामले में सौरव गांगुली (11 जीत) को पीछे छोड़ा।

RELATED ARTICLES

भारत ने पहले टेस्ट में वेस्टइंडीज को एक पारी और 140 रन से हराया

अहमदाबाद । उपकप्तान रविंद्र जडेजा के बेहतरीन हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को पहले क्रिकेट टेस्ट में तीन दिन के भीतर ही...

बीसीसीआई सेन्ट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अय्यर और किशन की वापसी, रोहित, विराट टॉप श्रेणी में, देखें लिस्ट

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आईपीएल मैच जिताने वाली शानदार पारियां खेलने के 24 घंटे से भी कम...

कोहली बची हुई सीरीज से हटे, इंग्लैंड के खिलाफ मैच में धमाल मचाएगा यह खिलाड़ी

नयी दिल्ली। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बचे हुए मुकबलों से हट गए हैं जिसकी पुष्टि...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...