back to top

खाड़ी में सुलह कराये भारत

जनरल सुलेमानी की हत्या के बाद बदले की धमकी दे रहे ईरान ने अमरीकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर मिसाइलें दाग दी हैं। ईरान के मिसाइल हमले के साथ अमरीका और ईरान युद्ध के और निकट आ गये। अमरीका खाड़ी में तीन दशक से अधिक समय से लड़ रहा है। कुवैत को इराक के मुक्त कराने, फिर सद्दाम हुसैन के सफाया करने और उसके बाद आईएसआईएस के खिलाफ अमरीका ने लड़ाइयां लड़ी और जीती हैं।

अमरीका के सैन्य आकार, आर्थिक ताकत और रक्षा प्रौद्योगिकी को देखकर ऐसा सोचना भी ठीक नहीं होगा कि ईरान युद्ध में अमरीका को परास्त कर देगा। संभवत: ईरान के पास भी इतना हौसला नहीं होगा। लेकिन जब अमरीका ने एक बार ईरानी जनरल को मार दिया है तो, ईरान के शासकों पर भी दबाव था कि वह इसका बदला ले। जिस तरह सुलेमानी के जनाजे में लोगों की भीड़ उमड़ी, अमरीका से बदला लेने के नारे लगे, जनता ने बदले का दबाव बनाया, संभवत: इसी दबाव के कारण ईरान ने अमरीकी ठिकानों पर मिसाइलें दागी।

लेकिन जिस तरह ईरान बढ़ चढ़कर अमरीका को नुकसान पहुंचाने के दावे कर रहा है और अमरीका इनकार कर रहा है, उससे स्पष्ट है कि ईरान युद्ध नहीं चाहता। उसने घोषणा भी कर दी है कि उसका बदला पूरा हो गया। अगर ईरान अमरीका को नुकसान पहुंचाने का दावा करके जन दबाव को कम करता है, तो यह गलत नहीं है। गौर तलब है कि बालाकोट हमले के बाद अपनी शर्मिंदगी छिपाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने भी भारत की हवाई सीमा का उल्लंघन किया था। इसमें उसको नुकसान भी हुआ, लेकिन महज इतने भर से पाक सेना पाकिस्तानियों के बदले के दबाव को साधने में सफल रही और भारत के साथ युद्ध करने से साफ बच निकली।

पाक सरकार और सेना ने बड़ी चालाकी से दो विमानों को मार गिराने, दो पायलटों को पकड़ने जैसे हवाई दावे किये और अपनी शर्मिंदगी कम करने में सफल रही। कुछ ऐसी ही टैक्टिस ईरान कर रहा है। अमरीकी सैन्य बेस पर हमले के बाद ईरान ने साफ कहा है कि वह युद्ध नहीं चाहता है। ईरान के राजदूत ने भारत के शांति प्रयासों का स्वागत करने की भी बात कही है, जो इस बात का संकेत हो सकता है कि ईरान चाहता हो कि भारत जैसे भरोसेमंद देश सुलह का प्रयास करें ताकि युद्ध टल जाये।

यह भारत के लिए गौरव और बड़े अवसर की भी बात है जब वह ईरान और अमरीका के बीच मध्यस्थता कर संभावित युद्ध को टालने का प्रयास करे। इसमें भारत के भी आर्थिक और कूटनीतिक हित सधेंगे क्योंकि खाड़ी युद्ध से भारत और भारतीयों को भारी नुकसान की आशंका है। यूएस-ईरान का वर्तमान टकराव अगर युद्ध में तब्दील होता है तो इसमें अमरीका, ईरान, इजराइल, सऊदी अरब, यूएई और पीछे से रूस भी शामिल हो सकता है। संयोग से इन सभी देशों के साथ भारत के कूटनीतिक संबंध बहुत मधुर हैं। इनके शासकों से पीएम मोदी के निजी रिश्ते भी अच्छे हैं। ऐसे में अगर भारत युद्ध टालने की मंशा से सुलह कराने का प्रयास करता है, इसमें सभी पक्षों का भारत पर पूर्ण भरोसा होगा।

RELATED ARTICLES

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में गूंज उठा बम-बम भोले

लखनऊ। सावन माह के तीसरे बुधवार पर बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ दिखायी दी। मंदिर में बाबा...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...