back to top

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से चार करोड़ रुपये मूल्य का चार किलोग्राम से अधिक संदिग्ध मारिजुआना बरामद किया है।

साथ ही कथित तौर पर यह खेप लेने आए एक अन्य व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्री 12 मई को हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर पहुंचा था और उसके बारे में मौजूद जानकारी के आधार पर उसे रोका गया। यात्री के सामान की जांच के दौरान अधिकारियों ने गुलाबी-सुनहरे रंग के ट्रॉली बैग में छिपाकर रखी गई हरे रंग के मादक पदार्थ से भरी चार पॉलीथिन बरामद कीं, जो संदिग्ध रूप से गांजाामारिजुआना हो सकता है।

बयान में कहा गया है, बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 4,024 ग्राम है और अवैध बाजार में इसकी अनुमानित कीमत लगभग 4.024 करोड़ रुपये आंकी गई है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान एक व्यक्ति को भी पकड़ा गया, जो इस प्रतिबंधित खेप को लेने आया था। बयान के अनुसार, दोनों को 12 मई को स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम...

पति प्रतीक यादव के मौत पर कहां थी पत्नी अपर्णा यादव?

लखनऊ। सपा संथापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत...