back to top

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम पूरा कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में उनके शरीर पर किसी भी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों को स्पष्ट करने के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है, जिसे आगे जांच के लिए भेजा जाएगा। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

बुधवार तड़के तबीयत बिगड़ने पर 38 वर्षीय प्रतीक यादव को लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम करीब दो घंटे तक चला, जिसे डॉक्टरों के एक पैनल ने पूरा किया। इस दौरान पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई गई। टीम में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों सहित कुल छह विशेषज्ञ शामिल रहे।

प्रतीक यादव सक्रिय राजनीति से दूर रहकर फिटनेस और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े थे। स्वास्थ्य को लेकर आधिकारिक जानकारी सीमित है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वह हाल ही में मुंबई में इलाज कराकर लौटे थे। कुछ दिन पहले उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था।

पोस्टमार्टम पूरा होने के बाद, शव को केजीएमयू से प्रतीक और अपर्णा यादव के आवास, 8/11 विक्रमादित्य मार्ग पर ले जाया जायेगा, जिसके बाहर सपा और भाजपा दोनों के समर्थक बड़ी संख्या में मौजूद थे। इसके मद्देनजर पुलिस ने इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और कई जगहों पर बैरिकेड लगा दिये। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को लखनऊ में गोमती नदी के किनारे पिपरा घाट पर किए जाने की संभावना है। इसी घाट पर पहले भी परिवार के सदस्यों का अंतिम संस्कार होता रहा है।

वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए आवास पर पहुंचे। प्रतीक और अपर्णा के घर के बाहर लगी नेमप्लेट पर श्री मुलायम सिंह यादव , श्रीमती साधना यादव , प्रतीक यादव , अपर्णा यादव और शाइन एंड ब्लश नाम लिखे हैं। घर की बाहरी दीवारें कलात्मक डिजाइन से सजी हैं, जिनमें पौधों पर आधारित डिजइन और पीले रंग के पैरों के निशान शामिल थे, जिन पर श्री विष्णुपाद का संदेश लिखा था।

घर के अंदर सिर्फ करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को ही जाने की इजाजत दी जा रही है। घर के बाहर मौजूद समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय सचिव धीरेंद्र यादव ने बताया कि वह प्रतीक को बरसों से जानते थे। उन्होंने कहा, मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि उनके (प्रतीक) जैसा फिट इंसान इस तरह अचानक गुजर गया। इसी साल 19 जनवरी को प्रतीक ने पत्नी अपर्णा यादव पर अपने पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह जल्द से जल्द अपनी पत्नी से तलाक ले लेंगे।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा को स्वार्थी और परिवार तोड़ने वाली करार देते हुए उन पर शोहरत के पीछे भागने का आरोप भी लगाया था। हालांकि, 28 जनवरी को उन्होंने एक बार फिर अपनी पत्नी के साथ सुलह का ऐलान करते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा था,19 जनवरी को मेरी पत्नी अपर्णा के साथ मेरा गंभीर विवाद हुआ था जिसके बाद मैंने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट किए थे। लेकिन, अब आपसी बातचीत के बाद यह मामला सुलझ गया है और हमारे बीच अब कोई विवाद नहीं है। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में अपर्णा के साथ अपना एक वीडियो भी साझा किया था।

RELATED ARTICLES

पति प्रतीक यादव के मौत पर कहां थी पत्नी अपर्णा यादव?

लखनऊ। सपा संथापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत...

डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो बोले यह सामान्य मौत नहीं है….सपा विधायक ने प्रतीक यादव की मौत की जांच...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय...

बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

सोनभद्र । सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत...

पति प्रतीक यादव के मौत पर कहां थी पत्नी अपर्णा यादव?

लखनऊ। सपा संथापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत...

डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो बोले यह सामान्य मौत नहीं है….सपा विधायक ने प्रतीक यादव की मौत की जांच...

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय...

बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

सोनभद्र । सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत...

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पिछले चार मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन...

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...