back to top

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन पर विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। प्रतीक का बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में निधन हो गया। वह 38 साल के थे। सपा के वरिष्ठ नेता और प्रतीक के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने उनके निधन को बेहद दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक यादव के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पद्म विभूषण, दिवंगत मुलायम सिंह यादव जी के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती अपर्णा यादव जी के पति श्री प्रतीक यादव जी का आकस्मिक निधन अत्यंत दु:खद है। विनम्र
श्रद्धांजलि। उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति

समाजवादी पार्टी के आधिकारिक हैंडल से भी इस दुखद घटना पर संवेदना व्यक्त की गई है। पार्टी ने लिखा कि श्री प्रतीक यादव जी का निधन, अत्यंत दुखद! ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने के लिए प्रार्थना की। प्रदेश के एक अन्य उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रतीक के निधन की खबर को बेहद दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति एकजुटता जताई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने भी प्रतीक यादव के अकस्मात निधन पर दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई।

इस बीच, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान ने प्रतीक के निधन को बहुत दुखद बताया। संवाददाताओं से बातचीत में प्रतीक के निधन के कारणों के बारे में पूछे गये सवाल का संक्षिप्त जवाब देते हुए चौहान ने कहा, आजकल अक्सर ऐसी दुखद खबरें सुनने को मिलती हैं कि लोग बहुत कम उम्र में ही दिल का दौरा पड़ने से जान गंवा रहे हैं। हालांकि मामले की जांच की जरूरत सम्बन्धी सवाल पर चौहान ने कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि वह तो केवल प्रतीक की पत्नी और राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव को सांत्वना देने आई थीं।

भाजपा के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भी प्रतीक के निधन को ह्म्दय विदारक और दुखद बताया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव का बुधवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। वह लगभग 38 वर्ष के थे। अखिलेश यादव ने प्रतीक के निधन पर शोक व्यक्त किया और मामले की जांच की मांग के बारे में कहा कि परिवार जैसा कहेगा, वैसा किया जाएगा।

सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतीक यादव के निधन पर जताया गहरा शोक। उन्होंने कहा कि सुबह खबर सुनकर पहले विश्वास नहीं हुआ। कम उम्र में निधन को बताया बेहद दुखद और पीड़ादायक। दिवंगत प्रतीक यादव को अवधेश प्रसाद ने दी श्रद्धांजलि। परिवार को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से की है प्रार्थना। सीबीआई जांच की मांग पर अवधेश यादव ने कहा कि मांग उठी है तो जांच होनी चाहिए, जिन्होंने जांच की मांग की है। सोच समझकर की होगी, इतनी कम उम्र में निधन बेहद दर्दनाक है।

प्रतीक यादव के निधन पर शिवपाल यादव ने ट्वीट कर दुख जताया है। शिवपाल यादव ने ट्वीट कर लिखा कि प्रतीक का निधन अत्यंत दुखद है. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। विनम्र श्रद्धांजलि

उन्नाव में बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक. प्रतीक यादव की मौत पर सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक। मुलायम सिंह के परिवार से मेरे बहुत पुराने संबंध रहे। दुख की घड़ी में परिजनों को संबल दे। उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने जताया शोक।

सूत्रों के मुताबिक प्रतीक की मौत को लेकर सस्पेक्ट प्वाइजनिंग की आशंका जताई जा रही है। लेकिन ये कैसे हुआ, ये अभी स्पष्ट नहीं है। कुछ रिएक्शन हुआ या क्या ? मतलब दो दवाई का रिएक्शन भी हो सकता है। फ़ूड पॉइज़िंग हो सकती है। या कुछ खाते हैं, वो भी हो सकता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कन्फर्म होगा। प्रतीक यादव के निधन पर उत्तर प्रदेश भाजपा ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। प्रतीक यादव के निधन से हर कोई शोकाकुल है। प्रतीक का फिलहाल पोस्टमार्टम हो चुका है।

RELATED ARTICLES

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

कुमकुम भाग्य फेम संचिता उगले ने की खुदकुशी, मुंबई के घर में पंखे से लटका मिला शव

नई दिल्ली। मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे की मशहूर और लोकप्रिय अभिनेत्री...

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की गई जान

बांदा । बांदा जिले में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के एक अज्ञात वाहन से टकरा जाने के कारण तीन युवकों की मौत...

अंकिता भंडारी हत्याकांड: भाजपा के पूर्व विधायक सुरेश राठौर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित ‘वीआईपी’ के नाम के खुलास से जुड़े वायरल ऑडियो-वीडियो क्लिप की जांच के सिलसिले में...

समझौते की खबर से बाजार में आयी नरमी, सेंसेक्स 1100 अंक उछला, रुपया भी हुआ मजबूत

अधिकारियों के अनुसार, शांति समझौते पर 19 जून को स्विट्जरलैंड में औपचारिक तौर पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। मुंबई। वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे...

अमेरिका-ईरान समझौते से कच्चे तेल के वायदा भाव में पांच प्रतिशत से अधिक की गिरावट

नयी दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता होने तथा होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से ऊर्जा बाजारों में तेज बिकवाली के...