back to top

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान रॉयल्स के लिए पारी का आगाज करते हुए सूर्यवंशी ने एक निडर खिलाड़ी के तौर पर अपनी पहचान बनाई है। वह मौजूदा आईपीएल सत्र में बेहतरीन गेंदबाजों का भी बड़ी आसानी से सामना कर रहे हैं।

अश्विन ने कहा,वह हर गेंदबाज की धुनाई कर रहा है। मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं होगी और मुझे उसे खेल के तीनों प्रारूप में खेलते हुए देखने में भी कोई समस्या नहीं होगी। उसे क्रिकेट के मैदान पर उतारो, लोगों को मैच देखने के लिए बुलाओ क्योंकि वह आपका भरपूर मनोरंजन करेगा।

उन्होंने कहा, वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। वह क्रिकेट की गेंद पर अपनी पूरी ताकत लगा रहा है। जिस तरह से वह अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में खेला था उसे देखकर लगता है कि वह एक बॉक्स-आॅफिस खिलाड़ी है। अश्विन ने कहा,आपके क्रिकेट करियर में ऐसे बहुत कम मौके आते हैं जब आप अपने क्रिकेट का पूरी तरह से आनंद ले पाते हैं और वह अभी सिर्फ 15 साल का है। मुझे लगता है कि हमें उसे बस अपने मन की करने देना चाहिए।

अश्विन ने 15 साल के इस खिलाड़ी का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान रॉयल्स को उसे अपनी मर्जी से उसी तरह खेलने देना चाहिए जैसा वह अब तक खेलता आया है। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और में मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से सहज होकर खेला।

RELATED ARTICLES

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री आरती शाह ने लंदन के मंच पर पैडिंगटन की करुणा को जीवंत किया

लंदन। पुरस्कार विजेता मंचीय प्रस्तुति ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के कार्टून किरदार पैडिंगटन (एक भालू) की भाव-भंगिमा को अपने अभिनय से जीवंत करने वालीं अभिनेत्री...

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी...