back to top

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में भेज दिया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने अरोड़ा (62) को जीएसटी धोखाधड़ी के एक मामले में उनके खिलाफ छापेमारी के बाद चंडीगढ़ स्थित उनके सरकारी आवास से शनिवार शाम गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही ईडी ने उनसे जुड़ी कंपनी ‘हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड’ के गुरुग्राम स्थित परिसर पर छापेमारी की थी। कंपनी ने कहा है कि उसे कानूनी प्रक्रिया पर भरोसा है और वह सभी अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है।

अरोड़ा को चंडीगढ़ से सड़क मार्ग द्वारा गुरुग्राम लाया गया, जहां धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत ने उन्हें सात दिन की ईडी की हिरासत में भेज दिया। हालांकि, ईडी ने 10 दिन की हिरासत का अनुरोध किया था।मंत्री के वकील ने बताया कि ईडी ने यह मामला पांच मई को दर्ज किया और नौ मई को गिरफ्तारी हुई। उन्होंने इसे ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ कार्रवाई बताया।

ईडी के अनुसार, धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ताजा जांच 100 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मोबाइल फोन की फर्जी जीएसटी (माल एवं सेवा कर) खरीद और उसके बाद निर्यात के जरिये कथित अवैध धन को दुबई से भारत वापस लाने से जुड़ी है।आरोप है कि फर्जी ‘इनपुट टैक्स क्रेडिट’ (आईटीसी) का दावा करने के लिए दिल्ली की अस्तित्वहीन कंपनियों से जीएसटी खरीद के कई फर्जी बिल प्राप्त किए गए।

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईडी की कार्रवाई की निंदा करते हुए केंद्र पर विपक्षी नेताओं को डराकर भाजपा में शामिल होने के लिए मजबूर करने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों को हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। इसके बाद भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो और उनकी पार्टी घबराई हुई है क्योंकि वे जानते हैं कि “पंजाब में उनके दिन गिने-चुने हैं।

RELATED ARTICLES

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री आरती शाह ने लंदन के मंच पर पैडिंगटन की करुणा को जीवंत किया

लंदन। पुरस्कार विजेता मंचीय प्रस्तुति ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के कार्टून किरदार पैडिंगटन (एक भालू) की भाव-भंगिमा को अपने अभिनय से जीवंत करने वालीं अभिनेत्री...

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी...