back to top

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री आरती शाह ने लंदन के मंच पर पैडिंगटन की करुणा को जीवंत किया

लंदन। पुरस्कार विजेता मंचीय प्रस्तुति ‘पैडिंगटन द म्यूजिकल’ के कार्टून किरदार पैडिंगटन (एक भालू) की भाव-भंगिमा को अपने अभिनय से जीवंत करने वालीं अभिनेत्री आरती शाह का कहना है कि इस लोकप्रिय किरदार का मुख्य संदेश आज की दुनिया के लिए तात्कालिक आवश्यकता है।शाह ने एक साक्षात्कार में कहा, पैडिंगटन करुणा का प्रतीक है, और इस समय दुनिया को करुणा की ही जरूरत है।

उन्होंने कहा, इस समय दुनिया बहुत मुश्किल दौर से गुजर रही है। चारों ओर बहुत कुछ घट रहा है, हर तरफ नकारात्मकता की गूंज है, और इस समय महंगाई का बोलबाला है। लेकिन एक चीज जो मुफ्त है और हम सभी के पास है, वह है करुणा।

ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री ने कहा कि मंचीय प्रस्तुति को दर्शकों से मिली प्रतिक्रिया बेहद मार्मिक और दिल को छू लेने वाली रही है।उन्होंने कहा,मैंने दर्शकों के चेहरों पर अधिक मुस्कान देखी। इन अद्भुत कलाकारों के साथ जुड़कर और रोजाना रात और दिन के शो में यह कहानी सुनाने का अवसर पाकर मैं खुद को गौरवान्वित महसूस करती हूं। इस उपहार को सभी के साथ साझा करने और उन्हें थोड़ी सी आस बंधाने और खुशी देने का अवसर पाकर मैं बहुत खुश हूं।शाह को मंच संगीत में उनके प्रदर्शन के लिए दर्शकों और आलोचकों दोनों से व्यापक प्रशंसा मिली है, जिसका प्रदर्शन हाल ही में फरवरी 2028 तक बढ़ा दिया गया है।

लंदन के सेवॉय थियेटर में इस प्रोडक्शन के लिए चेहरे के हाव-भाव को नियंत्रित करने की कठपुतली कला के माध्यम से ‘पैडिंगटन’ के किरदार को जीवंत करते वक्त 49 वर्षीय शाह भालू की पोशाक पहनती हैं और सह-अभिनेता जेम्स हमीद आवाज देते हैं।

पिछले महीने इस जोड़ी ने इसी नाम की 2014 की ब्लॉकबस्टर फिल्म पर आधारित मंचीय रूपांतरण में अपने प्रदर्शन के लिए म्यूजिकल में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का प्रतिष्ठित ऑलिवियर अवॉर्ड साझा किया। संतरे के मुरब्बा को पसंद करने वाले भालू (पैडिंगटन) की शुरुआत माइकल बॉन्ड द्वारा बच्चों की किताबों की एक शृंखला के रूप में की गई थी।

उन्होंने साझा किया,एक कलाकार के रूप में, जब मैं मंच पर होती हूं, तो मैं ‘मेथड एक्टिंग’ के माध्यम से अपने व्यक्तिगत अनुभवों से प्रेरणा लेकर उस समय ‘पैडिंगटन’ जो महसूस कर रहा होता है, उसकी भावनाओं को दर्शाती हूं। लेकिन यह सिर्फ मैं नहीं हूं, बल्कि अद्भुत कलाकार जेम्स भी हैं जिनकी ‘पैडिंगटन’ को दी गई आवाज बेहद आकर्षकहै, और हम दोनों मिलकर मंच पर पैडिंगटन के संरक्षक हैं।

RELATED ARTICLES

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...

जब कार्यस्थल आपके नैतिक दृष्टिकोण से मेल न खाए तो नैतिक आघात की समस्या बन जाती है

लंदन। (द कन्वरसेशन) फरवरी 2023 में तुर्किए और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप में 50,000 से अधिक लोग मारे गए और हजारों अन्य घायल...

अश्विन ने सूर्यवंशी के बारे में कहा-भारत के लिए तीनों प्रारूप में खेलते देखना चाहूंगा

जयपुर। भारत के महान स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी राष्ट्रीय टीम के लिए तीनों प्रारूप में खेलें। राजस्थान...

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेंगे पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पंजाब किंग्स की टीम सोमवार को धर्मशाला के खूबसूरत मैदान में जब खराब फॉर्म से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स की मेजबानी करेगी...