back to top

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अपना अभियान पटरी पर लाने की कोशिश करेगा पंजाब किंग्स

धर्मशाला। पिछले चार मैच में हार से आहत पंजाब किंग्स को अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान वापस पटरी पर लाना है तो मुंबई इंडियंस के खिलाफ गुरुवार को यहां होने वाले मैच में उसे अपनी गेंदबाजी और फील्डिंग में जल्द से जल्द सुधार करना होगा। टूर्नामेंट के शुरूआती चरण में शानदार प्रदर्शन करने वाली पंजाब किंग्स की टीम लगातार चार मैच हार चुकी है और प्लेआॅफ में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रही है।

उसकी टीम को अगर शीर्ष चार में जगह पक्की करनी है तो उसे अपने शेष बचे मैचों में से कम से कम दो मैच जीतने होंगे।पंजाब कुछ समय पहले तक टूर्नामेंट में एकमात्र अजेय टीम थी, लेकिन इस प्रारूप और आईपीएल की प्रकृति ही ऐसी है कि भाज्ञ बहुत जल्दी किसी भी तरफ पलट सकता है।जैसा कि कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स से मिली हार के बाद कहा, पंजाब किंग्स की इस मुश्किल स्थिति के लिए वे खुद ही जिम्मेदार हैं।

टूर्नामेंट के पहले भाग में बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन से गेंदबाजी विभाग की कमजोरियां सामने नहीं आई लेकिन अब उसके लिए यह चिंता का विषय बन गया है। दिल्ली के खिलाफ मैच में अय्यर और उनकी टीम जीत के करीब पहुंच गई थी लेकिन आखिरी पांच ओवरों में तेज गेंदबाजों ने अपनी लेंथ सही नहीं रखी। अर्शदीप सिंह की अगुवाई वाले तेज गेंदबाजी आक्रमण का इकॉनमी रेट 10 टीमों में सबसे खराब है। आईपीएल के पहले हाफ में जेवियर बार्टलेट और अर्शदीप ने नई गेंद से अच्छा संयोजन प्रदान किया, लेकिन लॉकी फर्ग्यूसन की वापसी के बाद इसमें अस्थिरता देखने को मिली है।

पंजाब ने पिछले मैच में बाएं हाथ के तीन तेज गेंदबाजों को मैदान पर उतारा, जिनमें बेन ड्वार्शियस भी शामिल थे, जो काफी महंगे साबित हुए। अर्शदीप ने जिन 11 मैचों में हिस्सा लिया है, उनमें से अधिकांश में उन्होंने प्रति ओवर 10 से अधिक रन दिए हैं।अगर पंजाब की बल्लेबाजी की बात करें तो प्रभसिमरन सिंह को रन बनाने होंगे ताकि वह शीर्ष क्रम में प्रियांश आर्य का साथ दे सकें।

पंजाब की फील्डिंग भी पिछले कुछ मैच में अच्छी नहीं रही और उन्होंने कई कैच छोड़े जिससे टीम को नुकसान हुआ। पंजाब का सामना अब मुंबई इंडियंस से है जिसने अभी तक निराशाजनक प्रदर्शन किया है। लेकिन पंजाब को उसे किसी भी तरह से हल्के से लेने की कोशिश नहीं करनी चाहिए क्योंकि वह उसके समीकरण बिगाड़ने में सक्षम है। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या चोटिल होने के कारण पिछले दो मैच में नहीं खेल पाए थे और यह देखना बाकी है कि वह पूरी तरह से फिट हो गए हैं या नहीं।पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे सूर्यकुमार यादव बाकी बचे तीन मैचों का भरपूर फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। रयान रिकेल्टन और रोहित शर्मा से भी पावरप्ले में तूफानी शुरूआत की उम्मीद की जाएगी।


टीम इस प्रकार हैं:


पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, प्रभसिमरन सिंह, मिचेल ओवेन, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्काे यानसन, मुशीर खान, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार विशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन ड्वार्शियस, पाइला अविनाश, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद।


मुंबई इंडियंस:
नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), राज बावा, विल जैक, कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, मयंक मारकंडे, शार्दुल ठाकुर, क्विंटन डीकॉक, दानिश मालेवार, अथर्व अंकोलेकर, एएम गÞजÞनफÞर, मयंक रावत, रघु शर्मा, मोहम्मद सलाउद्दीन इजÞहार, रॉबिन मिंज.
मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

सोनभद्र । सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन...

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

बारातियों से भरी गाड़ी पलटने से तीन लोगों की मौत, नौ जख्मी

सोनभद्र । सोनभद्र जिले के रामपुर बारकोनिया क्षेत्र में बारातियों से भरी एक गाड़ी पलट जाने से उस पर सवार तीन लोगों की मौत...

मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन पर सीएम योगी समेत कई पार्टियों के नेताओं ने जताया शोक

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के निधन...

योगी मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, इन दिग्गजों ने शपथ ली

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का रविवार को दूसरी बार विस्तार किया गया। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नए मंत्रियों को...

पारसी समुदाय का अमूल्य योगदान, घटती आबादी रोकने को सरकार प्रतिबद्ध: किरण रिजिजू

मुंबई। केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने देश के विकास में पारसी समुदाय के अटूट योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सरकार इस समुदाय...

दीपिका की अगुआई में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने चीन को हराकर विश्व कप में लगाया स्वर्णिम निशाना

इससे पहले भारत ने सेमीफाइनल में रिकॉर्ड 10 बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया को हराकर बड़ा उलटफेर किया था। शंघाई । दीपिका कुमारी, अंकिता...

कोर्ट ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को सात दिन की ईडी की हिरासत में भेजा

नयी दिल्ली/गुरुग्राम । गुरुग्राम की एक अदालत ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा को धन शोधन मामले में सात दिन की प्रवर्तन निदेशालय...