back to top

डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो बोले यह सामान्य मौत नहीं है….सपा विधायक ने प्रतीक यादव की मौत की जांच की मांग

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव की मौत की जांच उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश से करने की मांग की है।प्रतीक के शव के पोस्टमार्टम के दौरान किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय पहुंचे मेहरोत्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रतीक की मौत की जांच की जानी चाहिए।

लखनऊ (मध्य) सीट से सपा के विधायक मेहरोत्रा ने कहा,उच्च न्यायालय के किसी पूर्व न्यायाधीश की अगुवाई में इसकी जांच होनी चाहिए, क्योंकि डॉक्टर का कहना है कि अस्पताल आने से पहले उनकी मौत हो गई थी।उन्होंने कहा,मैंने डॉक्टर से पूछा कि पोस्टमार्टम क्यों हो रहा है तो उन्होंने कहा कि यह सामान्य मौत नहीं है। संदिग्ध परिस्थितियों में उनकी मौत हुई है।

अस्पताल में आने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो चुकी थी। उन्हें अस्पताल लाने में देर हुई है इसलिए हम लोग यह मांग करते हैं कि प्रतीक यादव जी की मौत की जांच कराई जाए।मेहरोत्रा ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव प्रतीक के बड़े भाई हैं और वह जो निर्णय लेंगे, उस हिसाब से कार्वाई होगी।

उन्होंने कहा,अभी फिलहाल हम लोग यही मांग करते हैं कि इस घटना की जांच हो। सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की बुधवार सुबह संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। वह 38 वर्ष के थे। उनके शव का लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बाद में संवाददाताओं से बातचीत में मामले की जांच के सवाल पर कहा था कि परिवार जो भी कहेगा, उस हिसाब से काम किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...