back to top

प्रेम प्रसंग के चलते साली की गोली मारकर हत्या करने के बाद जीजा ने की खुदकुशी

कुशीनगर। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में ससुराल आए एक व्यक्ति ने बुधवार की सुबह अपनी साली की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग निवासी शंभू प्रजापति के 27-वर्षीय दामाद जितेंद्र ने सुबह नाश्ते के बाद 18-वर्षीय साली नैना कुमारी को अपने कमरे में बुलाया।

सूत्रों ने बताया कि बिहार के गोपालगंज निवासी जितेंद्र ने कमरा बंद करके नैना की गोली मारकर हत्या कर दी एवं उसके बाद अपने सिर में भी गोली मार ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में जितेंद्र और नैना की मौके पर ही मौत हो गयी। सूत्रों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोला और दोनों के शव बाहर निकाले। उन्होंने बताया कि घटना का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने बताया कि घटना के हर पहलू की जांच कर कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

पीएसी वाहिनी परिसर में फंदे से लटका मिला महिला सिपाही का शव, सुसाइड नोट बरामद

बाराबंकी। बाराबंकी जिले में मसौली स्थित पीएसी वाहिनी परिसर में एक महिला सिपाही का शव कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका...

दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से...

लखनऊ पहुंचीं अपर्णा यादव, आवास के लिए रवाना

लखनऊ। अपर्णा यादव असम से लखनऊ पहुंच चुकी हैं और एयरपोर्ट से सीधे अपने आवास के लिए रवाना हो गईं। उनके पति प्रतीक यादव...

सीबीएसई के 12वीं के नतीजे घोषित: 88 प्रतिशत से अधिक लड़कियां और 82 प्रतिशत लड़के हुए पास

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं ने छात्रों की तुलना...

प्रतीक यादव का पोस्टमार्टम पूरा, विसरा रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव के निधन के बाद उनका पोस्टमार्टम...

पति प्रतीक यादव के मौत पर कहां थी पत्नी अपर्णा यादव?

लखनऊ। सपा संथापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का बुधवार सुबह 38 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी तबीयत...