back to top

ज्येष्ठ माह के पहले शनिवार पर मंदिरों में उमड़े भक्त

जगह-जगह लगे भंडारे, बंटा बजरंगबली का प्रसाद
लखनऊ। शनिवार का दिन भी भगवान बजरंगबली के नाम होता है इस दिन भी पवनसुत हनुमान की विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर आज भी राजधानी लखनऊ के सभी हनुमान मंदिरों में आस्था नजर आया। हर कोई पवनसुत के दर्शन के लिए आतुर दिखायी दिया। भीषण गर्मी के दौरान आस्था की परीक्षा रही। शनिवार की भोर में मंदिरों के कपाट खुलते ही दर्शन-पूजन की आस लिए भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गईं तो शहर के मुख्य बाजारों, गली-चौराहों पर दिनभर भंडारे चले।
पक्कापुल स्थित लेटे हुए हनुमान मंदिर, पक्कापुल स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, कानपुर रोड एलडीए कालोनी स्थित नागेश्वर धाम द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर, कृष्णानगर के इंद्रलोक कॉलोनी स्थित श्री केशरी नंदन जिद्दी हनुमान मंदिर, तुलसी मानस मंदिर, संकट मोचन हनुमान मंदिर समेत कई मंदिरों में भक्तों की कतारें लगी रहीं। डंडइया स्थित गुलाचीन पंचमुखी हनुमान मंदिर, चौक स्थित छांछीकुंआं मंदिर, हजरतगंज केदक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, सीतापुर रोड स्थित हाथी वाले बाबा मंदिर के अलावा कल्याण गिरि मंदिर, इंदिरानगर सी-ब्लाक हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर महादेव मंदिर, स्वप्नेश्वर महादेव मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर, बारा बिरवा स्थित हनुमान मंदिर, मौनी बाबा मंदिर, आशियाना के छुआरेवाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, गोलागंज के शिव दुर्गा हुनमान मंदिर समेत तमाम मंदिरों में श्रृंगार के बाद दिन भर केसरीनंदन के दर्शनों को भक्त जुटे रहे। अलीगंज के नए हनुमान मंदिर में पहले शनिवार के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे। शनिवार को पुराने हनुमान मंदिर, छांछी कुंआ हनुमान मंदिर, हनुमान सेतु मंदिर, त्रिलोचन हनुमान मंदिर चारबाग, दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज, पंचमुखी हनुमान मंदिर बीरबल साहनी मार्ग, कल्याण गिरि हनुमान मंदिर, छुआरे वाले हनुमान मंदिर, महानगर हनुमान मंदिर, रकाबगंज हनुमान मंदिर, इंदिरानगर सी ब्लॉक हनुमान मंदिर, हाथी वाले बाबा हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में शनिवार पर विशेष व्यवस्था रही। सड़कों और चौराहों पर दिनभर भंडारे चले। भंडारों का आयोजन करने वाली संस्थाएं और लोग शुक्रवार सायंकाल से ही इसकी तैयारी करते नजर आए। भंडारों के स्थान पर छाया की व्यवस्था की गई थी फिर भी भीड़ और गर्मी के चलते लोग परेशान नजर आए। भंडारों में प्रसाद स्वरूप विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का वितरण किया गया। पूड़ी-सब्जी के साथ ही लौकी का कोफ्ता, छोला चावल, कढ़ी, बूंदी-बताशे, शरबत, दूध का वितरण किया गया।

जयकारों के साथ गूंज उठा परिसर:
श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां आने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। साथ ही यह भी कहा कि हम सबको बड़े मंगल व शनिवार आने का इंतजार रहता है वहीं हनुमान मंदिर की मान्यता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता है। भंडारा खाने आये लोगों ने कहा कि भंडारे का प्रसाद खाकर विशेष ऊर्जा मिलती होती है। लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग स्थित हनुमान सेतु मंदिर में सुबह बजरंगबली की भव्य आरती हुई। जय श्री राम और पवनसुत हनुमान के जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। वहीं अलीगंज स्थित पुराना और नया हनुमान मंदिर में बजरंगबली का भव्य शृंगार हुआ।

खूब बांटा गया प्रसाद:
बड़े बड़े पंडालों में भक्ति गीत बजते हुए हनुमान जी के पहले शनिवार पर प्रसाद बांटा गया। शनिवार के दिन शहर भर में जगह जगह पर भंडारे का आयोजन हुआ। गलियों से लेकर चौराहों तक भंडारों में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। शहर के ज्यादातर हिस्सों में भंडारे व प्याऊ लगाये गये। कई व्यंजनों को प्रसाद के रूप में बांटा गया जिसमें पूड़ी सब्जी सबसे प्रमुख रही। राजधानी में लाखों लोगों ने प्रसाद का ग्रहण किया। हजरतगंज, गोमती नगर, अलीगंज, पुराना लखनऊ, चारबाग हुसैनगंज व शहर के प्रमुख इलाकों समेत हर जगह पर भक्तों ने भंडारे का आयोजन किया।

श्री दुर्गा जी मंदिर में सुंदरकांड पाठ संग भंडारा

लखनऊ। आज ज्येष्ठ मास के पहले शनिवार को श्री दुर्गा जी मंदिर शास्त्री नगर द्वारा परिवर्तन चौक पर एक विशाल भंडारे का आयोजन सुंदरकांड के पाठ के साथ आरम्भ किया गया। चौक से संजय अग्रवाल ने भंडारे की व्यवस्था का संचालन किया। इस अवसर पर पवन अग्रवाल, तारा चंद, अस्थाना आदि अनेक समाज सेवी मौजूद रहे। लखनऊ में ज्येष्ठ मास में प्रत्येक मंगल को भंडारा और मेले का आयोजन सेंकड़ो वर्षों से होता रहा है, अब मंगलवार के साथ शनिवार को भी इसका आयोजन होने लगा है। इसका आरंभ अलीगंज वाले हनुमान मंदिर में लखनऊ के एक नवाब ने प्रारंभ किया था। इसलिए इन भंडारों को हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक भी माना जाता रहा है। इसमें हनुमान चालीसा, सुंदर कांड, शरबत और पूड़ी सब्जी इत्यादि का संगम रहता है। एक अनुमान के अनुसार इस मास में पाँच हजार से अधिक भंडारे केवल लखनऊ में लगाये जाते हैं। एक एक रोड पर दस दस भंडारे चलते हैं। ये सब हनुमान जी की कृपा का प्रसाद माना जाता है।

श्री श्याम मंदिर में बांटा आइस्क्रीम, पेड़ा, पुड़ी-सब्जी:

बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मन्दिर में श्री श्याम कृपा भंडारा जो कि पूरे ज्येष्ठ माह आयोजित किया जा रहा हैं उसमें कार्यक्रम संयोजक दिनेश मेघदूत अग्रवाल, पूनम अग्रवाल में श्री हनुमान जी पूजन करने के उपरांत भक्तों को पुड़ी, सब्जी, आइस्क्रीम एवं पेड़ा प्रसाद का वितरण किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि भंडारा प्रसाद प्रतिदिन सायं 5 बजे से 10 तक चलता हैं हर दिन विशेष प्रसाद का भोग वितरित किया जाता हैं। वहीं कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को वीरेंद्र गर्ग, स्वदित गर्ग, गुरुवार को मनोज अग्रवाल, शुक्रवार को संजय अग्रवाल, शनिवार को संजय अग्रवाप पप्पू, रविवार को संजीव अग्रवाल द्वारा श्री श्याम कृपा भंडारा प्रसाद का वितरण किया जाएगा।


RELATED ARTICLES

शनि जयंती 16 मई को, शुभ योग में होगी शनिदेव की पूजा

मंत्र का 108 बार जप करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती हैलखनऊ। सूर्यदेव और छाया के पुत्र भगवान शनि का जन्म ज्येष्ठ...

मंगल 11 को मेष राशि में करेंगे गोचर , तीन राशियों के लिए सुखद

शक्तिशाली और सकारात्मक फल देने की स्थिति में होते हैंलखनऊ। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, साहस, शक्ति और भूमि का कारक माना जाता...

इस बार 59 दिनों का होगा ज्येष्ठ माह, आने वाले त्योहारों में होगी देरी

लखनऊ। हिंदू पंचांग का तीसरा ज्येष्ठ माह इस वर्ष 59 दिनों का है। इसका कारण तीन वर्ष में एक बार आने वाले भगवान विष्णु...

SPS इंटर कॉलेज में धूमधाम से मना मदर्स डे

उन्नाव। एसपीएस इंटर कॉलेज मीरकापुर उन्नाव में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर माताओं की उपस्थिति और बच्चों की...

हिन्दी संस्थान में काव्य-संग्रह का लोकार्पण

विदूषी डां. अमिता दुबे समारोह की मुख्य अतिथि रहींलखनऊ। आज शनिवार उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान के 'निराला सभागार' में कवयित्री रेनुका वर्मा के काव्य...

कलायात्रा-3 में भारतीय शास्त्रीय, लोक और फ्यूजन डांस ने जीता दर्शकों का दिल

कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआलखनऊ। नृत्य के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुकी नृत्य फ्रोलिक डांस एकेडमी...

अच्छे कर्मों से बनती है असली पहचान

दादी-नानी की कहानी से मिली सीखस्टोरीमैन जीतेश ने सुनाई कहानीलखनऊ। हमें अपना काम पूरी मेहनत, ईमानदारी और लगन से करनी चाहिए क्योंकि व्यक्ति की...

विविध राज्यों के लोक नृत्य देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

पारम्परिक लोक नृत्य उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। नृत्य डांस अकैडमी की संस्थापिका रीना श्रीवास्तव के निर्देशन में भारत के पारम्परिक लोक नृत्य उत्सव का...

मातृका महोत्सव 2026 में मातृशक्ति का सम्मान, प्रस्तुतियों ने जीता दिल

प्रेरणादायी कार्य करने वाली महिलाओं एवं माताओं को सम्मानित किया गयालखनऊ। मदर्स डे के उपलक्ष्य में 9 मई को दयाल गेटवे, गोमती नगर में...