back to top

IND vs AUS: कप्तान कोहली ने दूसरे वनडे में बनाया शानदार शतक, दिया 251 रनों का लक्ष्य

नागपुर। कप्तान विराट कोहली ने दबाव की परिस्थितियों में 40वां वनडे शतक लगाया जिससे भारत ने मध्यक्रम लडख़ड़ाने के बावजूद आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को 48.2 ओवर में 250 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

अच्छी गेंदबाजी की लेकिन…

आस्ट्रेलिया के तीनों स्पिनरों एडम जंपा (दस ओवर में 62 रन देकर दो), ग्लेन मैक्सवेल (दस ओवर में 45 रन देकर एक) और नाथन लियोन (दस ओवर में 42 रन देकर एक) ने बीच के ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह पैट कमिन्स (29 रन देकर चार विकेट) जो उसके सबसे सफल गेंदबाज रहे। कमिन्स ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (शून्य) को पहले ओवर में ही पवेलियन भेज दिया जिसके बाद कोहली ने क्रीज पर कदम रखा और 116 रन की लाजवाब पारी खेली जिसमें दस चौके शामिल हैं। उन्होंने अपने अधिकतर रन दौड़कर लिए। कोहली 48वें ओवर तक क्रीज पर रहे और 120 गेंदों का सामना किया।

वनडे की एक बेहतरीन पारी

उन्होंने हाल में समय में वनडे की एक बेहतरीन पारी खेली जिसमें उन्होंने अपने पसंदीदा ड्राइव का शानदार नजारा भी पेश किया। कोहली ने शुरू से पारी संवारने का बीड़ा उठाया जबकि दूसरे छोर से शिखर धवन (21) और अंबाती रायुडु (18) क्रीज पर कुछ समय बिताने के बावजूद लंबी पारी नहीं खेल पाए। धवन अच्छी लय में दिख रहे थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने उन्हें पगबाधा आउट कर दिया। रायुडु को स्ट्राइक रोटेटे करने में दिक्कत आ रही थी क्योंकि गेंद बल्ले पर नहीं आ रही थी। उन्हें आखिर में लियोन ने पगबाधा आउट किया। कोहली को विजय शंकर (41 गेंदों पर 46 रन) के रूप में अच्छा सहयोगी मिला।

चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े

इन दोनों ने चौथे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। शंकर हालांकि कोहली के स्ट्रेट ड्राइव पर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। लेग स्पिनर जंपा ने इसके बाद केदार जाधव (11) और महेंद्र सिंह धोनी (शून्य) को लगातार गेंदों पर आउट किया लेकिन कोहली ने एक छोर संभाले रखा। कोहली ने नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर चौका जड़कर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 65वां शतक पूरा किया। पारी के अंतिम क्षणों में तेजी से रन बनाने की जरूरत थी लेकिन रविंद्र जडेजा 40 गेंदों पर केवल 21 रन बना पाए। कमिन्स ने जडेजा को आउट करने के बाद कोहली की पारी का भी अंत किया। कुलदीप यादव (तीन) और जसप्रीत बुमराह (शून्य) भी तेजी से रन बनाने के प्रयास में आउट हो गए और भारत पूरे 50 ओवर भी नहीं खेल पाया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 15 सीनियर आईपीएस अधिकारियों के तबादले, तरुण गाबा बने लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेन्द्र के. सेंगर को लखनऊ पुलिस कमिश्नर पद से हटाकर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना (इंटेलिजेंस) बनाया गया है। लखनऊ। उत्तर प्रदेश...

फेसबुक से PM मोदी की पोस्ट हटाने पर आईटी मंत्रालय ने मेटा को किया तलब

नयी दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेइटी) ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक 'पोस्ट' सोशल मीडिया मंच फेसबुक से हटाए जाने के मामले...

इंस्टामार्ट के सीईओ अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दिया,नंदिता सिन्हा लेंगी उनकी जगह

नयी दिल्ली। स्विगी के स्वामित्व वाले त्वरित वाणिज्य मंच इंस्टामार्ट के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमितेश कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...