back to top

रक्षा क्षेत्र में बढ़ते कदम

उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुन्देल खण्ड में रक्षा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने, पचास हजार करोड़ से अधिक संभावित निवेश और तीन लाख नये रोजगार की संभावनाओं के दरवाजे खोलने की उम्मीदों के साथ प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पांच दिवसीय 11वां डिफेंस एक्सपो चल रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डिफेंस एक्सपो के उद्घाटन के साथ ही रक्षा क्षेत्र में भारत की महत्वाकांक्षाओं को भी सामने रखा है। देश स्पष्ट नीति के साथ आगे बढ़ता है तो निश्चय ही सबसे बड़ा आयातक से एक बहुत बड़ा निर्यातक देश बनने की क्षमता रखता है।

गौरतलब है कि रक्षा क्षेत्र में नित नये अनुसंधान एवं विकास के कारण लगातार चुनौतियां बढ़ती और बदलती रहती हैं। आज रक्षा प्रौद्योगिकी का विकास और निर्माण सिर्फ कारोबारी नजरिये से ही फायदेमंद नहीं है बल्कि इससे किसी देश की सैन्य ताकत के साथ कूटनीतिक बढ़त भी मिलती है। इसलिए रक्षा विनिर्माण और निर्यात के क्षेत्र में भारत आगे बढ़ता है तो वैश्विक रक्षा कारोबार में अमेरिका, रूस, फ्रॉस, जर्मनी और चीन की तरह एक बड़ा निर्यातक बन सकता है।

रक्षा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निर्यात के साथ ही रोजगार की भी संभवाना है। भारत स्वयं हथियारों का सबसे बड़ा आयातक देश है और यह चिंताजनक स्थिति है। जिस देश में आधुनिकतम रक्षा प्रौद्योगिकी और सस्ता श्रम मौजूद हो वह देश रक्षा प्रौद्योगिकी का सबसे बड़ा आयातक बन जाये ये ठीक नहीं है। हाल के वर्षों में भारत ने रक्षा निर्यात की संभावना पर ध्यान केन्द्रित किया है। इसमें कुछ सफलता भी मिली है। 2014 तक भारत का रक्षा निर्यात महज 2000 करोड़ के आसपास ही था, लेकिन महज पांच-छह वर्षों में यह 17000 करोड़ के करीब पहुंच गया है।

बढ़ते रक्षा निर्यात के मद्देनजर ही भारत सरकार देश में दो डिफेंस कॉरिडोर विकसित कर रही है। इसमें से एक डिफेंस कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के सबसे पिछड़े क्षेत्र बुन्देलखण्ड में स्थित है। बुन्देलखंड में प्रस्तावित डिफेंस कॉरिडोर विकसित होने से इसके आसपास बड़े पैमाने पर रक्षा उद्योग को विकसित करने का प्रस्ताव है और यह डिफेंस एक्सपो दरअसल डिफेंस कॉरिडोर में निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से भी प्रेरित है।

डिफेंस एक्सपो में पचास से अधिक देशों के रक्षा मंत्रियों के साथ 100 से अधिक देशों की कंपनियां एवं प्रतिनिधि आ रहे हैं जो इस क्षेत्र में निवेश के साथ ही संभावित कारोबार की संभावनाएं भी तलाशेंगे। भारत गोला बारूद, टैंक, तोप, मशीन गन, पोत, हेलीकॉप्टर से लेकर युद्धक विमान और दुनिया का सबसे तेज मिसाइल ब्रह्मोस तक बनाता है।

अगर डिफेंस कॉरीडोर में मेक इन इंडिया के तहत ड्रोन, हेलीकॉप्टर, युद्धक विमान का निर्माण एवं असेंम्बलिंग, बुलेट, बम, गोला, बुलेट प्रूट जैकेट, डिफेंस पार्क, डिफेंस इनोवेशन, डिफेंस एआई जैसी क्षेत्र में विनिर्माण, अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देता है, तो निश्चय ही भारत वर्तमान 17000 करोड़ के निर्यात से आगे बढ़ता हुआ 35000 हजार करोड़ के लक्ष्य तक पहुंच सकता है। इसके साथ ही घरेलू जरूरतें पूरी करके आयात से निर्भरता भी कम करने में सफल हो सकता है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला, यूपी में अगले छह महीने तक कर्मचारियों की हड़ताल पर लगी रोक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने जनसेवाओं और प्रशासनिक कार्यों को बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चलाने के लिए एक बड़ा...

हनुमान मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, शहर में जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह का पांचवा बड़ा मंगल श्रद्धा और सत्कार के साथ मनाया गया। भोर होते ही शहर के सभी हनुमान मंदिरों में जय...

भक्तों ने प्रसाद में बांटी पूड़ी-सब्जी, पिलायी शर्बत

लखनऊ। ज्येष्ठ महीने के पांचवें बड़े मंगल पर शहर में हर छोटे-बड़े हनुमान मंदिर पर भक्तों का सुबह से भीड़ लगी रही। हर कोई...

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

सात्विक और चिराग इंडोनेशिया ओपन के मैच के बीच से हटे

जकार्ता । सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी बुधवार को यहां इंडोनेशिया ओपन के पहले दौर के मुकाबले के दौरान सात्विक...

केजरीवाल ने मालवीय नगर हादसे में लोगों की मौत पर शोक जताया, घटनाओं को बताया चिंताजनक

नयी दिल्ल । दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मालवीय नगर में भीषण आग लगने से लोगों की मौत पर गहरा...

दिल्ली के मालवीय नगर में रेस्तरां में आग लगने से 21 लोगों की मौत,PM मोदी-CM रेखा गुप्ता ने जताया दुख , मुआवजे का किया ऐलान

नयी दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार सुबह एक गेस्ट हाउस में भीषण आग लगने से 21 लोगों की दर्दनाक मौत...