back to top

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती संरक्षण स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री तथा प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर सुषमा खर्कवाल ने की।


कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना जी ने उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण और स्वच्छ नदियां आने वाली पीढ़ियों के लिए हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने सभी नागरिकों से स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि गोमती नदी लखनऊ की पहचान है और इसके संरक्षण के लिए जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने नागरिकों से स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर मंत्री, महापौर, राज्यसभा सांसद, एमएलसी ने पौधारोपण किया तथा पौधों पर रक्षा सूत्र (राखी) बांधकर उनके संरक्षण का संदेश दिया।

मंत्री जी ने लोगों से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने की अपील की। गोमती नदी की सफाई को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तैनात की गई 12 नावों व गोमती नदी की सफाई के लिए हाल ही में खरीदी गई ट्रैश स्टीमर को मंत्री जी एवं महापौर जी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इन नावों के माध्यम से नदी में तैरते कचरे को नियमित रूप से हटाने का कार्य किया जाएगा। नगर आयुक्त गौरव कुमार ने बताया कि गोमती संरक्षण एवं स्वच्छता अभियान 5 जून से 25 जून तक संचालित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...