back to top

शाहजहांपुर में पिता बना हैवान, चार बच्चों की गला रेतकर की हत्या, फंदे पर खुद भी लटका

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर जिले में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद खुदकुशी कर ली। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को घटना की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव के निवासी राजीव कुमार (36) ने घर में अपने ही चार बच्चों स्मृति (12), कीर्ति (नौ), प्रगति (सात) और ऋषभ (पांच) की पहले धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। द्विवेदी ने परिजनों से पूछताछ के हवाले से बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे जब राजीव के घर का दरवाजा नहीं खुला तो उसके पिता छत पर चढ़कर जीने के रास्ते से घर के अंदर गए तब उन्हें घटना की जानकारी हुई और पुलिस को सूचना दी।

उन्होंने मृतक के पिता के हवाले से बताया कि राजीव एक साल पहले दुर्घटना का शिकार हो गया था जिससे उसके सिर में काफी चोट आई थी और उसका इलाज किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि इसी के चलते राजीव अक्सर उग्र हो जाता था और बुधवार को राजीव की पत्नी अपने मायके चली गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि राजीव ने वारदात को अंजाम देने पहले बुधवार रात हथियार को धार भी लगाई थी। पुलिस ने रेती तथा धारदार हथियार को घटना स्थल से बरामद कर लिया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बर्बादी और भ्रष्टाचार केसिवाय कुछ नहीं दिया : सीएम योगी आदित्यनाथ

देवरिया । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते...

अयोध्या राम मंदिर FIR पर शंकराचार्य के गंभीर सवाल, भाजपा के हिंदुत्व को बताया नकली

संभल। ज्योतिर्मठ के प्रमुख स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने संभल में अपनी 'गौ धर्म यात्रा' के दौरान पत्रकारों से बातचीत में अयोध्या राम मंदिर दान...

अकीदत से निकला मोहर्रम का जुलूस, या हुसैन की सदाओं से गूंजा शहर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को दसवीं मुहर्रम पर यौमे-आशूरा का जुलूस कड़ी सुरक्षा के बीच निकाला गया। इस दौरान या हुसैन या हुसैन...

काव्य आत्मा का स्वर होता है: सर्वेश अस्थाना

अनिल रस्तोगी ने कुँवर जी की कविता धर्मिता पर प्रकाश डालालखनऊ। ब्रह्मलीन पूर्व सहयकन्न कुँवर जी मिश्र की काव्यपुस्तक 'अनमोल रचनाएं' का लोकार्पण आज...

‘जन्मकल्याणक महोत्सव’ : ऐरावत हाथी पर निकले आदिनाथ भगवान

पारस धाम में जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाबलखनऊ। पारसनाथ धाम, अमेठिया काकोरी में चल रहे पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के तीसरे दिन शुक्रवार को...

एक प्रोफेसर, छात्रा और नौकरानी की कहानी है ‘द लेसन’

अंर्तराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में नाटक का मंचनलखनऊ। नगर के प्रतिष्ठित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार...

शिल्पी राज का भोजपुरी गाना ‘बर्थडे वाला दिन’ रिलीज

म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आॅफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीजलखनऊ। भोजपुरी की रील क्वीन के नाम से मशहूर शिल्पी राज एक बार फिर...

राम मंदिर चंदा मामले में गिरफ्तारी के बाद CM YOGI बोले-एसआईटी रिपोर्ट आते ही कार्वाई शुरू

देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राम मंदिर में प्राप्त दानराशि के कथित गबन के मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी)...