back to top

जानलेवा हो सकता है ओवरी कैंसर के लक्षणों की अनदेखी

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। यदि अक्सर पेट में दर्द, मरोड़, गैस और सूजन डायरिया या कब्ज की समस्या हो। अचानक वजन का कम या बढ़ जाये और पीरियड्स न होने पर भी ब्लीडिंग हो तो इसे नजरअंदाज न करें। यह ओवरी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं। समय रहते जांच व इलाज न कराने पर यह जानलेवा हो सकता है।

यह जानकारी केजीएमयू के पूर्व कुलपति व रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. एमएलबी भट्ट ने दी। वह गुरुवार को केजीएमयू रेडियोथेरेपी विभाग की तरफ से ओवरी कैंसर पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि ज्यादातर मामलों में ओवरी कैंसर के बारे में तब पता चलता है जब वह काफी आगे बढ़ चुका होता है। यदि कैंसर का शुरूआती तौर पर पता चल जाएं तो इसका इलाज संभव है। ओवरी कैंसर होने के कई कारण हैं।

इन्फर्टिलिटी का लंबा उपचार, आनुवांशिकता, पहले ब्रेस्ट या कोलोन कैंसर होना, बच्चा न होना आदि इसके कारण हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि महिलाओं में ओवरी का कैंसर बहुत ही आम है। 50 साल से अधिक उम्र की महिलाओं में इसका खतरा बढ़ जाता है। इस मौके पर चक गंजरिया स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. शरद सिंह ने कहा कि जेनेटिक्स व मॉलीक्यूलर जांच ने इलाज को नई दिशा दी है।

जेनेटिक्स जांच के आधार पर सटीक दवा तय की जा सकती है। यह जांच बायोप्सी से होती है। यदि मरीज के पेट में पानी आ गया है तो उससे भी जांच मुमकिन है। लोहिया संस्थान में मेडिकल आंकोलॉजी विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गौरव गुप्ता ने पैनल डिस्कशन में कहा कि ओवरी के कैंसर में महिलाओं को रक्तस्राव होता है। पेट भरा महसूस होता है। बार-बार पेशाब महसूस होता है। ऐसे लक्षण नजर आने पर डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

केजीएमयू रेडियोथेरेपी विभाग के डॉ. सुधीर सिंह ने कहा कि नई दवाओं से ओवरी के कैंसर का इलाज बेहतर हुआ है। हालांकि इस बीमारी के दोबारा होने की आशंका अधिक रहती है, लिहाजा सावधानी बरतें। पौष्टिक खान-पान लें। डॉ. कमलेश वर्मा, डॉ. सत्य सारंगी, केजीएमयू सर्जिकल अंकोलॉजी विभाग के डॉ. विजय कुमार, डॉ. नसीम अख्तर ने भी जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...