back to top

अगर आप भी करते हैं ये काम तो कमजोर हो जाएंगी आपकी आँखें, आज ही बदलें अपनी आदतें

हेल्थ/लाइफस्टाइल। हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है आँख. इसका ठीक होना बहुत जरुरी है। आँखों की वजह से दुनिया खूबसूरत लगती है। आँखें हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण, नाजुक और संवेदनशील अंगों में से एक हैं। इसलिए उनकी देखभाल के लिए अतिरिक्त ध्यान देने की आवश्यकता होती है। आजकल की खराब जीवनशैली के कारण छोटी उम्र में ही आंखों की रोशनी कम होने लगती है। सूखापन, थकान, जलन, लालिमा और आंखों से पानी आने जैसी समस्याओं को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

अगर इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान न रखा जाए तो इससे न सिर्फ आंखों की रोशनी कमजोर होती है, बल्कि ग्लूकोमा, मोतियाबिंद और कलर ब्लाइंडनेस जैसी आंखों से जुड़ी कई गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं। कुछ आसान टिप्स अपनाकर आप अपनी आंखों की रोशनी को स्वस्थ रख सकते हैं। इसलिए आज हम इस खबर के माध्यम से आपको कुछ जरुरी बातें बताएंगे।

आँखों को इस तरह रखें स्वस्थ

अपना स्क्रीन समय कम करें: आजकल बच्चे भी घंटों मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, जिससे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचता है और उनकी आंखों पर भी बहुत बुरा असर पड़ता है। आपको अपना स्क्रीन टाइम कम करना चाहिए। अगर आप काम के लिए आपको घंटों कंप्यूटर के सामने रहना पड़ता है, तो हर 20 मिनट में बीस सेकंड का ब्रेक लें और अपने से थोड़ी दूरी पर किसी चीज को ध्यान से देखें और अपनी आंखें झपकाएं।

बिना धूप के चश्मे के बाहर जाना : सूर्य की पराबैंगनी किरणें न केवल त्वचा को बल्कि आंखों को भी नुकसान पहुंचाती हैं। अधिकतर लोग बिना चश्मे के तेज धूप में बाहर निकलते हैं, जिसका आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है। जब भी आप बाहर जाएं तो धूप का चश्मा पहनें या छाता साथ रखें ताकि आपकी आंखें सीधे सूर्य की रोशनी के संपर्क में न आएं।

शरीर को उचित रूप से हाइड्रेटेड न रखना : शरीर को पर्याप्त पानी न देने से पूरे शरीर को नुकसान पहुंचता है और आंखों में सूखापन आ जाता है। अगर आपको कम पानी पीने की आदत है तो आपको इसे तुरंत सुधार लेना चाहिए। यदि आप अधिक पानी नहीं पी सकते तो अपने साथ तरल पदार्थ लेते रहें। छाछ, नींबू पानी, गन्ने का रस, सत्तू का शर्बत, सेब का शर्बत, सौंफ का शर्बत जैसे स्वस्थ पेय पिएं।

संतुलित आहार खायें : लोग न केवल अस्वास्थ्यकर चीजें खाते हैं, बल्कि वे अपने दैनिक आहार में पर्याप्त पोषण भी शामिल नहीं करते हैं, जिससे शरीर को दोहरा नुकसान होता है। आंखों को जिंक, विटामिन ए, ल्यूटिन, ज़ेक्सैंथिन, ओमेगा 6 फैटी एसिड, कॉपर जैसे पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है और यदि आप इनसे भरपूर खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं, तो आपकी आंखें क्षतिग्रस्त हो जाएंगी। इसलिए संतुलित आहार में गाजर, अखरोट, बादाम, संतरा, अंगूर, ब्लूबेरी, पपीता जैसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।

देर रात तक काम न करें : आजकल लोगों को देर रात तक जागने की आदत हो गई है। जिसका आंखों पर तो बुरा असर पड़ता ही है, इसके अलावा आप कई गंभीर बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। एक व्यक्ति को कम से कम रात 10 बजे तक बिस्तर पर चले जाना चाहिए और 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेनी चाहिए।

नोट : यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है। ज्यादा समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह खबर भी पढ़े : हरियाणा में लोगों को बड़ा झटका, महंगी हुई बिजली पर इन लोगों को मिलेगी राहत

RELATED ARTICLES

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...

लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 5 सहायक पुलिस आयुक्तों के तबादले

लखनऊ। राजधानी लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर अहम फेरबदल किया गया है। सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) स्तर के पांच अधिकारियों...

अब महाराष्ट्र में TET का पेपर हुआ लीक, एक दिन पहले होने वाली परीक्षा हुईं रद

मुंबई। महाराष्ट्र में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लाखों उम्मीदवारों को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है, जहां ठाणे जिले के भिवंडी...

ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार को उमड़ी आस्था, जगह-जगह लगे भंडारे

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के आखिरी शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम...

पारस धाम में भगवान ऋषभदेव का राज्याभिषेक

भजनों पर झूमे भक्त लखनऊ । काकोरी स्थित पारसनाथ धाम, अमेठिया में चल रहे छह दिवसीय 'श्री 1008 आदिनाथ जिनबिम्ब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव' के चौथे...

महिला उद्यमियों को मिला सफलता की नई उड़ान का मंच

विशेषज्ञों ने दिए बिजनेस ग्रोथ, फंडिंग और लीडरशिप के गुरलखनऊ। महिला उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते...

समर कैंप में गीत-संगीत की हुई रंगारंग प्रस्तुति

श्रुति आॅडिटोरियम में हर्षोल्लास से आयोजित किया गयालखनऊ। फैकल्टी क्लब द्वारा 100 से भी अधिक बच्चो के लिए आयोजित 40 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर का...

खुशियों की पाठशाला में बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग

खुशियों की पाठशाला के अंतर्गत ब्लॉक प्रिंटिंग एक्टिविटी का सफल आयोजनलखनऊ। राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित खुशियों की पाठशाला ग्रीष्मकालीन इंटरएक्टिव गतिविधियों की श्रृंखला...

योगी सरकार के ‘प्रोजेक्ट प्रवीण’ से संवरेगा युवाओं का कल: मंत्री कपिल देव अग्रवाल

वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 36,103 युवाओं का प्रशिक्षण लक्ष्य जारी 15 जुलाई 2026 से शुरू होंगी कक्षाएं, बैच में अधिकतम 35 प्रशिक्षणार्थी आईटी, हेल्थकेयर, इलेक्ट्रॉनिक्स,...