back to top

पाक ने आतंकवाद को समर्थन बंद नहीं किया तो भारत उसका पानी रोक देगा: गडकरी

नयी दिल्ली। केंद्रीय जल संसाधन मंत्री नितिन गडकरी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने आतंकी गतिविधियों को समर्थन देना बंद नहीं किया तो भारत सिंधु जल समझौते को तोड़ कर जलापूर्ति रोक देगा। गडकरी ने बृहस्पतिवार को बताया, सिंधु जल समझौते के नाम से 1960 में किये गये करार की मूल शर्त दोनों देशों के बीच भाईचारा, सौहार्द्र और सहयोग को बढ़ाना है।

पाकिस्तान की तरफ से भारत को

पाकिस्तान की तरफ से भारत को कोई सौहार्द्र और सहयोग नहीं मिल रहा है। सौहार्द्र और सहयोग के बदले में अगर हमें बम के गोले मिल रहे हों तो फिर हमारे लिये वह करार मानने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा, इसलिये हम यह करार तोड़ देंगे और अपना पानी अपने राज्यों को स्थानांतरित कर देंगे। अगर पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना बंद नहीं करेगा तो हम उनका पानी बंद कर देंगे। उल्लेखनीय है कि सितंबर 1960 में भारत और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्रियों, पंडित जवाहरलाल नेहरू और अयूब खान ने विश्व बैंक की मध्यस्थता में दोनों देशों के बीच सिंधु जल करार किया था। इसके तहत भारत को पूर्व की तीन नदियों रावी, सतलुज और ब्यास तथा पाकिस्तान को सिंधु, चिनाब और झेलम के नियंत्रण का अधिकार मिला था।

पाकिस्तान नियंत्रित तीनों नदियों का बहाव

पाकिस्तान नियंत्रित तीनों नदियों का बहाव क्षेत्र और इनका बेसिन भारत में होना पाकिस्तान के लिये शुरू से चिंता का विषय रहा है।
गडकरी ने कहा कि करार के तहत जिन तीन नदियों का पानी भारत को मिलना था वह पानी भी पाकिस्तान के पास ही जा रहा है। पूर्व की कांग्रेस सरकारों ने इसके लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने कहा, अब हमने उस पानी को रोकने के लिये प्रोजेक्ट बनाया है ताकि पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को पानी मिल सके। एकपक्षीय तरीके से करार तोड़ने के भारत के अधिकार के सवाल पर गडकरी ने कहा, यह दो देशों के बीच किया गया सीधा करार है। कोई तीसरा देश इसके बीच में नहीं है, इसलिये हममें से कोई भी देश इस करार को कभी भी तोड़ सकता है

RELATED ARTICLES

गोमती संरक्षण अभियान का शुभारंभ नई नावों को दिखायी हरी झंडी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस एवं विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम की ओर से गुरुवार को कुड़िया घाट पर गोमती...

डॉ. राजेश्वर सिंह के नेट जीरो संकल्प को मिला नया विस्तार, दूसरी बार अभियान से जुड़े मेगा स्टार संजय दत्त

ये नेट जीरो का मूवमेंट केवल सरोजिनी नगर में नहीं, पूरे हिंदुस्तान में लेकर जाना है : संजय दत्त लखनऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर...

15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर टीम इंडिया में जगह बनाई

मुंबई। भारतीय टी20 क्रिकेट में शनिवार को बदलाव की नई बयार देखने को मिली जब श्रेयस अय्यर को सूर्यकुमार यादव की जगह राष्ट्रीय...

जिसके हृदय में राम हैं वही बड़ा है : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का सप्तम दिवस, केवट प्रसंग के माध्यम से सुनाई भक्ति की महिमालखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने श्रीराम कथा के सप्तम...

फिल्म ‘मिस्टर रंगबाज’ एवं ‘गंगा गोमती’ का पोस्टर हुआ लॉन्च

सुनील रॉकी मुख्य भूमिका में दोनों फिल्मों में नजर आएंगेलखनऊ। पल्लव चैरिटेबल वेलफेयर सोसाइटी एवं भव्य फिल्म्स प्रोडक्शन के संयुक्त तत्वावधान में होटल द...

दर्शकों का इतना प्यार मिलना यही सबसे बड़ी खुशी है : सिद्धार्थ गुप्ता

शुरूआत में प्रमोशन का तरीका थोड़ा अलग थालखनऊ। कृष्णावतारम भाग 1: हृदयम को मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स और दर्शकों के अपार प्यार से पूरी...

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव में जीवंत हुई गंगा-जमुनी तहजीब

पारम्परिक लोककला सांस्कृतिक उत्सव का भव्य आयोजनलखनऊ। सेंट्रल नोडल एजेंसी उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र, प्रयागराज एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली के...

प्रदोष व्रत 12 को, होगी शिवजी की पूजा

प्रदोष व्रत को करने पर शनि संबंधी दोष दूर होंगेलखनऊ। सनातन परंपरा में भगवान शिव को कल्याण का देवता माना जाता है जो सबसे...

फिल्म ‘द इंडिया स्टोरी’ का दमदार प्रोमो हुआ रिलीज

'खान-पान में मिलावट की सच्चाई को उजागर करती लखनऊ। जी स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और एमआईजी प्रोडक्शंस एंड स्टूडियोज के सहयोग से बनी फिल्म 'द इंडिया...