back to top

मैच से पहले सियासत का अखाड़ा बना इकॉना स्टेडियम

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने अंतर्राष्ट्रीय मैच से इकॉना स्टेडियम पहले सियासत का अखाड़ा बन गया है। इकॉना को लेकर राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी की ओर से बुधवार को बयान जारी हुआ है, जिसमें इकॉना स्टेडियम की चर्चा भाजपा से लेकर इंग्लैण्ड तक बतायी गयी है। इसमें सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव स्टेडियम में बल्ला लेकर दिखे।

जारी बयान में कहा कि राजधानी लखनऊ के इकॉना स्टेडियम में 29 अक्टूबर को भारत-इंग्लैण्ड के बीच अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच के आयोजन की चर्चा भाजपा से इंग्लैण्ड तक में है। राजधानी के इस अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मैच देखने का सुअवसर इसलिए भी है क्योंकि इसके पहले राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मैंच देखने के लिए लोग तरसते थे। सपा की सरकार में अखिलेश यादव ने राजधानी लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्टेडियम बनाकर लोगों को यह सुअवसर दिया है। लोग इसका श्रेय अखिलेश यादव को दे रहे है।

अखिलेश यादव का विकास का विजन बिल्कुल स्पष्ट है। उन्होंने अपनी सरकार में प्रदेश को ऐसे कई दर्शनीय स्थल दिए हैं जो अपने ढंग के हैं और उनको बार-बार याद किया जाता है। अपने कार्यकाल में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का इकाना स्टेडियम बनाया जिससे बड़े मैचों का सूखा खत्म हो गया। आज हर बड़े मैच का केन्द्र लखनऊ है। अखिलेश का क्रिकेट प्रेम जग जाहिर है। मुख्यमंत्री बनने पर उन्होंने आईएएस के साथ मैच की शुरूआत की थी। मुख्यमंत्री रहते 2015 में वे लंदन प्रवास में लॉर्ड्स के प्रसिद्ध स्टेडियम को देखने गए थे। एक सप्ताह की इस यात्रा में उनके साथ तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी भी थे। उन्होंने लंदन का सुप्रसिद्ध हाईड पार्क भी घूमा और उसके क्षेत्रफल के बराबर उन्होंने लखनऊ में जनेश्वर मिश्र पार्क का निर्माण कराया। लंदन की टेम्स नदी के तर्ज पर लखनऊ में उन्होंने जनप्रिय स्थल गोमती रिवरफ्रंट भी बनाया।

राजेन्द्र चौधरी ने बताया कि वे और अखिलेश यादव लंदन के हाइड पार्क के लीडो रेस्टोरेंट में अक्सर कॉफी पीने के लिए जाते थे। महिला अपराध नियंत्रण के लिए 1090 और यूपी डायल 100 जैसी पुलिस रिस्पांस सिस्टम की शुरूआत उन्होंने की। लखनऊ में ट्रैफिक जाम से निजात पाने के लिए राजधानीवासियों की सुविधा के लिए मेट्रो रेल चलायी। अखिलेश यादव के कार्यकाल में राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अन्य जिलों में चौड़ी सड़कों का जाल बिछाया गया। पूरे प्रदेश के जिलों में मेडिकल कॉलेज, अस्पताल बनाकर स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ट कार्य किया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे देश का पहला शानदार एक्सप्रेस-वे है। प्रदेश और राजधानी लखनऊ में जो भी विकास के कार्य हुए हैं वे सब सपा की सरकार में हुए है। इस बात का प्रमाण है कि भाजपा सरकार के दोनों कार्यकाल में एक भी उल्लेखनीय कार्य नहीं किया गया।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...