back to top

गोरखपुर में सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत

गोरखपुर। गोरखपुर जिले के गोला इलाके में रविवार को सरयू नदी में नहाते समय डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस ने यह बताया कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र के उसरी गांव के रहने वाले प्रिंस (11) और उसकी बहन शिवानी (13) स्कूल की छुट्टियों के दौरान मेहदा गांव में अपने ननिहाल आए थे।पुलिस ने बताया कि रविवार सुबह करीब नौ बजे वे अपनी बुआ माया (16) के साथ सरयू नदी के पास स्थित एक हनुमान मंदिर में दर्शन करने गए थे।

पुलिस ने कहा कि पूजा करने के बाद वे तीनों सरयू नदी में स्नान करने के लिए उतरे और इस दौरान प्रिंस गहरे पानी में बह जाने के कारण डूबने लगा और शिवानी ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन वह भी नदी के तेज बहाव में फंस गई।पुलिस के अनुसार दोनों बच्चों को डूबता देख माया ने उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी गहरे पानी में चली गई।

पुलिस ने बताया कि चीख पुकार सुनकर पास पड़ोस में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उनमें से चंद्रमा यादव नामक एक युवक ने नदी में उतरकर माया और प्रिंस को बाहर निकाला जबकि शिवानी लापता हो गई।उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने बताया कि शिवानी का शव करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने नदी से बाहर निकाला। गोला के थानाध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने बताया कि शवों को स्थानीय गोताखोरों की मदद से बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने कॉजपा के प्रदर्शन का समर्थन किया

नयी दिल्ली। हॉलीवुड अभिनेता जॉन कुसैक ने बृहस्पतिवार को नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में जारी...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...