back to top

मेरे साथ जैसा बर्ताव किया गया मैंने भी वैसा ही किया : सिद्धार्थ शुक्ला

मुंबई। टीवी अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला का कहना है कि रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 13 में उनका आक्रामक बर्ताव वहां के लोगों के उकसावे के कारण था। कलर्स के टीवी शो बिग बॉस में अपने आक्रामक व्यवहार के लिए चर्चा में रहने वाले अभिनेता का कहना है कि उन्होंने कभी खुद से मारपीट शुरू नहीं की।

गाली गलौच और साथी प्रतिभागियों को धक्का देने के लिए शुक्ला को अक्सर सोशल मीडिया में ट्रोल किया जाता है। यह पूछे जाने पर कि उनके व्यवहार के बारे में उनका क्या कहना है तो अभिनेता ने कहा, मैंने हमेशा चीजों पर प्रतिक्रिया दी है। अगर आप असीम को धक्का देने के बारे में बात करें तो पहले उसने मुझे परेशान किया था। मैंने कभी मारपीट शुरू नहीं की।

उन्होंने कहा, जब भी उसने मुझ धक्का दिया या कोहनी से मारा तो मैंने भी वैसा ही किया। यदि आप सीमा निर्धारित करते हैं, तो मैं उससे आगे जाऊंगा। अगर आप अच्छे के लिए करेंगे तो मैं उससे अच्छा करूंगा और अगर आप बुरे के लिए करेंगे तो मैं उससे भी बुरा करूंगा। मुझे जो मिला है मैंने वही वापस दिया है।

शुक्ला को बालिका वधु और दिल से दिल तक जैसे टीवी शो के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2014 में हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया से बॉलीवुड में पदार्पण किया। फिल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

मेरे भीतर एक्टिंग का सपना मां ने जगाया : मुस्कान वर्मा

धीरे-धीरे आॅडिशन देना शुरू कियालखनऊ। एक्ट्रेस मुस्कान वर्मा ने छोटे शहर रुड़की से निकलकर मुंबई में अपनी पहचान बनाई। म्यूजिक सीखने वाली मुस्कान के...

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी ने भी अनन्या पांडे का किया बचाव

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर...

जैकलीन फर्नांडिस पर तय होंगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, दिल्ली की अदालत ने दिया 3 जून को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली । 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी मुश्किलें और ज्यादा बढ़...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...