back to top

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवान
भारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या की
लखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य महाराज की ओजस्वी वाणी से श्रीराम कथा के तृतीय दिवस संपूर्ण परिसर राममय हो उठा। हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जय श्रीराम और जय जय हनुमान के उद्घोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के कृषि विपणन एवं उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य डा. दिनेश प्रताप सिंह, विधायक डा. नीरज बोरा, पद्मश्री मालिनी अवस्थी, यूपी कोआपरेटिव यूनियन के उपसभापति ब्रजकिशोर गुप्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने व्यासपीठ का आशीर्वाद प्राप्त किया। सीतापुर रोड स्थित बृज की रसोई परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के दौरान रामभद्राचार्य ने भगवान के अवतारों की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि जब संसार में अनीति और अधर्म बढ़ता है, तब भगवान सज्जनों की रक्षा, दुष्टों के विनाश और धर्म की पुनर्स्थापना के लिए अवतरित होते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम का अवतार भी इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए हुआ था। उन्होंने अन्याय और अधर्म का नाश कर सत्य, मयार्दा और धर्म की स्थापना की। भगवान राम का जीवन केवल एक राजकुमार का जीवन नहीं था, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श, प्रेरणा और कर्तव्यपथ का प्रकाश स्तंभ है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान के विविध अवतारों की चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक अवतार का उद्देश्य समाज को नई दिशा देना, आसुरी शक्तियों का नाश करना तथा दैवीय मूल्यों की प्रतिष्ठा करना रहा है। भारतीय संस्कृति में अवतारवाद लोककल्याण, न्याय और धर्म की स्थापना का संदेश देता है। रामभद्राचार्य ने लखनऊ की सांस्कृतिक पहचान का उल्लेख करते हुए कहा कि लखनऊ की पहचान नवाबों से नहीं, कुमार लक्ष्मण से है। यह नवाबों का नहीं, भगवान श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का नगर है। उन्होंने बड़े मंगल की परंपरा और लखनऊ में आयोजित होने वाले विशाल भंडारों की चर्चा करते हुए कहा कि यह नगर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के कारण देश में विशिष्ट स्थान रखता है। अपने उद्बोधन में उन्होंने भारतीय संविधान पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इंडिया दैट इज भारत के स्थान पर भारत दैट इज इंडिया होना चाहिए था। उन्होंने कहा कि संविधान निमार्ताओं में आधे लोग अनपढ़ थे तथा ब्रिटेन, अमेरिका, जर्मनी और फ्रांस के संविधान की कतरनों को मिलाकर भारतीय संविधान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान में मनुस्मृति की चर्चा नहीं है, जबकि स्वयंभू मनु प्रथम संविधान निमार्ता थे।
कथा के मध्य रामभद्राचार्य ने अपने विशिष्ट भावपूर्ण अंदाज में भजनों की प्रस्तुति भी की। ‘हमनी के धन एगो राघव के चरन बा’, ‘अब तो स्वयंभू मनु को अवतारी चाहिए’ तथा ‘शंकर तू ले ल कैलाश, हम त भारते रहबे’, अस मन होत उठाय लेओ कंधवा हो’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे। संगीत मंडली में हारमोनियम पर विशेष नारायण मिश्र, तबले पर हरिओम वाली, संतोष डागर तथा अन्य कलाकारों ने प्रभावी संगत प्रस्तुत की। कथा के उपरांत राकेश पाण्डेय, श्यामजी अग्रवाल, रवि तिवारी, सुनील अग्रवाल, डॉ. अजय गुप्ता तथा लखनऊ के विभिन्न वार्डों के पार्षदों सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती में सहभागिता की। मीडिया प्रभारी डा. एस.के.गोपाल ने बताया कि श्रीराम कथा के चतुर्थ दिवस की कथा गुरुवार सायं 5 बजे से आरंभ होगी। कथा स्थल पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जल सेवा, एकल अभियान द्वारा पंडाल व्यवस्था तथा श्याम प्रेमी संघ ट्रस्ट, उत्सव, बोरा फाउण्डेशन, इंटरनेशनल वैश्य फेडरेशन सहित विभिन्न संस्थाओं के स्वयंसेवकों ने व्यवस्थाओं का संचालन संभाला।

RELATED ARTICLES

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

अखिलेश यादव की बेटी के खिलाफ गलत टिप्पणी पर बोले सीएम योगी -बेटी-बेटी होती और हम तो संस्कार में पले हैं, FIR दर्ज करवाओ

कहा जाता है 'गांव की बेटी सबकी बेटी' 'गांव की बहन सबकी बहन', हमने तो कोई भेदभाव नहीं किया। अखिलेश जी आप दूसरों को उपदेश...

लखनऊ छावनी में योगिक जीवन शैली पर प्रेरणादायी व्याख्यान का आयोजन किया गया

लखनऊ। लखनऊ छावनी स्थित सूर्या ऑडिटोरियम में “योगिक जीवन शैली” विषय पर एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं ज्ञानवर्धक व्याख्यान का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी...

‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ पुस्तक का भव्य विमोचन, अवनीश अवस्थी बोले- मुख्यमंत्री की उपलब्धियों का प्रेरक दस्तावेज

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नौ वर्षों के कार्यकाल, उनकी कार्यशैली, सुशासन मॉडल और विकास यात्रा पर आधारित पुस्तक ‘युग पुरुष योगी-एक विश्वास’ का...

शुभ संयोग में सोमवती अमावस्या का व्रत आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद पवित्र और प्रभावशाली दिन माना जाता है, लेकिन जून में पड़ने वाली अमावस्या बेहद खास मानी...

श्री रामकृष्ण ने जगत जननी मां से ज्ञान प्राप्त किया :स्वामी मुक्तिनाथानंद

सच्चा ज्ञान केवल पढ़ने से नहीं बल्कि आत्मानुभूति से प्राप्त होता है - स्वामी जीलखनऊ। रविवार के प्रात: कालीन सत् प्रसंग में रामकृष्ण मठ...

प्रतिभागियों ने पारंपरिक शैली में चित्र निर्माण का प्रशिक्षण लिया

मनोरंज चित्रकार के मार्गदर्शन में संपन्न हुई बंगाल कालीघाट पटचित्र कार्यशालालखनऊ। राजधानी लखनऊ स्थित कोकोरो आर्ट गैलरी में आयोजित दो दिवसीय बंगाल कालीघाट पटचित्र...

रोको ना डगर मेरो श्याम… पर कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य कार्यशाला का भव्य समापनलखनऊ। बिरजू महाराज कथक संस्थान, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन की स्वायत्तशासी संस्था द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन कथक नृत्य...

लक्ष्मणपुरी फे​स्टिवल में बिखरेंगे संस्कृति के रंग, होगा विभूतियों का सम्मान

डॉ. अनिल रस्तोगी सहित कई लोगों को मिलेगा लक्ष्मणपुरी गौरव सम्मानलखनऊ। अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, बदलाव : एक कदम ​शिक्षा की ओर और कला...