back to top

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभाली
लखनऊ। भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के पोस्टर में भोजपुरी सिनेमा के लोकप्रिय एक्टर प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता की जोड़ी है। दोनों साथ में बेहद आकर्षक और दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। फर्स्ट लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर भोजपुरी के फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ के प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव हैं, जबकि निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभाली है। को-प्रोड्यूसर महेन्द्र यादव हैं। फिल्म पारिवारिक मूल्यों, रिश्तों और भावनाओं पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें मनोरंजन के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी देखने को मिलेगा। प्रोड्यूसर सुरिंदर यादव ने कहा, ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ एक साफ-सुथरी, पारिवारिक और मनोरंजन से भरपूर भोजपुरी फिल्म है। फिल्म की कहानी समाज और परिवार के रिश्तों से जुड़ी हुई है, जिससे हर वर्ग के दर्शक खुद को जुड़ा हुआ महसूस करेंगे। आज भोजपुरी सिनेमा तेजी से बदल रहा है। दर्शक अच्छी कहानी और बेहतर प्रेजेंटेशन वाली फिल्मों को पसंद कर रहे हैं। इसी सोच के साथ इस फिल्म का निर्माण किया गया है।’ उन्होंने आगे कहा कि फिल्म के सभी कलाकारों और तकनीकी टीम ने बेहद मेहनत और लगन के साथ काम किया है। फर्स्ट लुक को दर्शकों से जिस तरह का प्यार मिल रहा है, उससे पूरी टीम उत्साहित है। उन्हें विश्वास है कि यह फिल्म रिलीज के बाद दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी और भोजपुरी सिनेमा में एक अलग पहचान बनाएगी। निर्देशक विजय यादव ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को भावनात्मक रूप से जोड़ने वाली है और इसमें मनोरंजन के सभी रंग देखने को मिलेंगे। वहीं निमार्ता सुरिंदर यादव ने विश्वास जताया कि फिल्म भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाएगी। पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ में प्रेम सिंह और रक्षा गुप्ता के अलावा रोशनी सिंह, विनोद मिश्रा, मनोज द्विवेदी, अनीता रावत, अनीता ओझा, संगीता सिंह, रिंकू आयुषी और बबलू लाल अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत सुनिल झा ने तैयार किया है, जबकि शिशिर पाण्डेय ने कॉन्सेप्ट पर काम किया है। कहानी और डायलॉग शमशेर सेन ने लिखे हैं। फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज होते ही दर्शकों और भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने इसकी जमकर सराहना की है। अब दर्शकों को फिल्म के ट्रेलर और रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।वैसे बता दें कि ‘पिया रखिह सेनुरवा के लाज’ नाम से साल 1987 में भी एक भोजपुरी फिल्म आई थी। यह सुपरहिट रही थी। फिल्म में कुणाल, बंदिनी मिश्रा, राहुल विश्वकर्मा और प्रीति सप्रू थीं। यह साल 1987 की सबसे ज्यादा कमाई वाली भोजपुरी फिल्म रही थी।

RELATED ARTICLES

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

गुरु-शिष्य परंपरा का उत्सव गुरु पूर्णिमा आज, शुभ योग में होगी पूजा

लखनऊ। ज्योतिष विद्या में गुरु पूर्णिमा का दिन विशेष महत्व रखता है। गुरु पूर्णिमा के दिन विष्णु भगवान और माता लक्ष्मी की आराधना की...

वास्तु विधान के साथ संपन्न हुआ चातुर्मास कलश स्थापना दिवस

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत मंगलवार को...

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

गोमती तट पर दिखा आस्था का महा संगमगुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियानसनातन महासभा द्वारा आयोजित 154वीं आदि गंगा...

‘बड़े भाई साहब’ में दिखी दो भाइयों की कहानी

मुंशी प्रेमचंद की अमर कहानी 'बड़े भाई साहब' का मंचनलखनऊ। सांस्कृतिक और सामाजिक संस्था 'बैक स्टेज' द्वारा केसरबाग स्थित बलराम साहनी प्रेक्षागृह में महान...

राहुल व आलोक के तबला वादन ने समां बांधा

दीक्षारम्भ : भाषण एवं सांगीतिक प्रस्तुति सम्पन्नलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत आज विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में प्रेरक...

श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में हुआ सुंदरकांड पाठ

लखनऊ। मां जासोमती फाउंडेशन के तत्वावधान में मंगलवार को हरदोई रिंग रोड पारा स्थित श्री मणिमहेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के वातावरण...