back to top

लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए वोट करने के लिए समझाने का प्रयास कर रहा हूं: सिसोदिया

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव आयोग की ओर से भेजे गए एक नोटिस के जवाब में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई हिचक नहीं है कि वह लोगों को मंदिर-मस्जिद (धर्म की राजनीति) के बजाय शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए वोट करने के लिए समझाने का प्रयास कर रहे हैं। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर सरकार की उपलब्धियां बता कर वोट मांगने के लिए जनता की धनराशि का इस्तेमाल कर पत्र जारी करने का आरोप लगाया है।

भाजपा की शिकायत के बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी

भाजपा की शिकायत के बाद दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी ने सिसोदिया को एक नोटिस भेजा जारी किया था। अपने जवाब में सिसोदिया ने कहा, हालांकि, जहां तक भारतीय जनता पार्टी नेता की शिकायत का सवाल है तो मैं कहना चाहूंगा कि यह कुछ नहीं बल्कि उनकी हताशा की अभिव्यक्ति है। मैंने निजी हैसियत से लोगों को यह पत्र लिखा है। पत्रों को भेजने के लिए किसी सार्वजनिक धन का इस्तेमाल नहीं किया गया है। मंत्री ने भाजपा से तुच्छ राजनीति नहीं करने और अगर उन्होंने कोई काम किया है तो उस आधार पर वोट मांगने का प्रयास करने का भी अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली, नौकरी जैसे अन्य मुद्दों पर राजनीतिक दलों को वोट मांगने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और घृणा के नाम पर वोट मांग रहे पार्टियों को हतोत्साहित करना चाहिए।

RELATED ARTICLES

चेक बाउंस मामले में कॉमेडियन राजपाल यादव को जाना होगा जेल

दिल्ली हाई कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव की सज़ा को बरकरार रखा नई दिल्ली। बॉलीवुड के हास्य अभिनेता राजपाल यादव को कानूनी...

अयोध्या के दो पंचायतों के नाम बदले, अब भरत नगर और मां ज्वाला देवी के नाम से जाने जाएंगे

सीएम योगी ने सप्तपुरियों में प्रथम अयोध्या में आज 432 करोड़ से अधिक लागत की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास एवं पूर्व मंत्री स्वर्गीय...

रात करीब डेढ़ बजे ट्यूबवेल पर सो रहे दादा-पोते की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

आजमगढ़। आजमगढ़ जिले के पवई थानाक्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग और उसके पोते की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस ने शुक्रवार...

महराजगंज में दलित युवक की हत्या के दोषी को आजीवन कारावास की सजा

महराजगंज। महराजगंज जिले की एक अदालत ने प्रेम प्रसंग के कारण छह साल पहले अनुसूचित जाति (दलित) के एक युवक की हत्या करने के...

वायनाड भूस्खलन में मृतकों के परिजनों और घायलों को समय पर अनुग्रह राशि मिले: केरल हाई कोर्ट

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वायनाड भूस्खलन में मारे गए लोगों के परिवारों और इस घटना...

घरेलू बाजार में शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, सेंसेक्स लगभग 700 अंक चढ़ा

मुंबई । घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुख ने...