back to top

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, तीन लोगों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश से बस्ती की तरफ एक वाहन जा रहा था और उसमें मछलियां लदी थीं। यह वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गया।

थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ जिसमें मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल (पुत्र मेरुलाल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

उन्होंने बताया कि तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़े : मिल्कीपुर उपचुनाव : भाजपा के चंद्रभानु पासवान भारी वोटों से आगे, 17वें दौर की मतगणना पूरी

RELATED ARTICLES

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

भगवान परशुराम की जन्मस्थली को मिली नई पहचान, जलालाबाद अब होगा ‘परशुरामपुरी’ : मंत्री एके शर्मा

मंत्रीपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने किया स्वागत जनभावनाओं के अनुरूप परशुरामपुरी नामकरण से सांस्कृतिक विरासत को मिला सम्मान मुख्यमंत्री जी...

योगी बैठक में उच्च शिक्षा को बढ़ावा, तीन नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना को मंजूरी

योगी सरकार के कार्यकाल में उच्च शिक्षा का हो रहा है विस्तार वर्ष 2017 के बाद 8 नए सरकारी व 28 से अधिक निजी विश्वविद्यालय...

नाटक ‘कर्मण्येवाधिकारस्ते… मुरली से मातृभूमि तक’ का मंचन

लखनऊ में भारतेन्दु नाट्य अकादमी में बाल रंगमंच सजी शामलखनऊ। लखनऊ के गोमतीनगर स्थित भारतेन्दु नाट्य अकादमी (बीएनए) परिसर में सोमवार को दूसरे दिन...

थिएटर जैसा जादू सिनेमा या ओटीटी में नहीं : आशुतोष राणा

लखनऊ। टीवी से लेकर फिल्मों तक आशुतोष राणा का लंबा करियर रहा है। वहीं आशुतोष थिएटर शो के जरिए भी दर्शकों का दिल जीतते...

डॉ. योगेश प्रवीण की नृत्य नाटिका में दिखी गंगा जमुनी तहजीब

राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में कथक नृत्य नाटिका का आयोजनलखनऊ। राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कैसरबाग, लखनऊ में पदमश्री डा. योगेश प्रवीन को समर्पित प्रस्तुति...

नाम तुम्हारा तारणहार, कब तेरा दर्शन होगा…

भगवान शिव की आराधना से धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की सहज प्राप्ति होती है-श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान...

अषाढ़ की मासिक कलाष्टमी आज, होगी काल भैरव की पूजा

वर्ष में कुल 12 कालष्टमी मनाई जाती हैलखनऊ। कालाष्टमी या काला अष्टमी एक हिंदू त्योहार है जो भगवान भैरव को समर्पित है और हर...

11 को आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, चंद्रमा, मंगल और कृतिका नक्षत्र

लखनऊ। जुलाई महीने में आसमान में कई खगोलीय घटनाएं होने वाली हैं। सूर्योदय से लगभग डेढ़ घंटे पहले पूर्वी दिशा में एक पतला अर्धचंद्र,...