back to top

निराला नगर में साईंमय वातावरण में धूमधाम सें फूलों की होली मनाई गई

लखनऊ। जे सी गेस्ट हाउस, निराला नगर में साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ द्वारा एक साईं संध्या आयोजित करवाई गई। इस अवसर पर विश्व में चल रहे विप्लव को शांत करवाने के लिए साईं शांति यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें 101 आहुतियां दी गईं। उपस्थित जन समुदाय ने विश्व शांति की कामना करी। तत्पश्चात,बाबा की भजनों से सेवा साई की मीरा, मीनू सचदेवा जी द्वारा सांय 6 बजे से प्रारंभ की गई। साई राम चले आओ….. साई मेरी रक्षा करना… .तुम हमारे हो हम तुमारे है साई,….आपकी कृपा से सब काम….. साई बाबा त्रिपुरारी…आदि भजनो से साई सेवको ने मानसिक रूप से शिरडी का एहसास किया।

मीनू सचदेवा के साथ भजन मंडली के अन्य सदस्यों और जय शंकर वर्मा (बूटी काका) का सम्मान पटका पहना कर किया। परिवार के सदस्यों इंद्रेश सिंह, शिवराम त्रिपाठी, राजेश पटेल, अतुल मिश्रा, दानवीर दीपक, डॉ हिमांशु श्रीवास्तव, हरीश सनवाल, डॉ ऋतु जयसवाल, उमेश यादव, जितेंद्र श्रीवास्तव आदि ने बाबा को अपनी सेवा दीं। जैसा कि कार्यक्रम का नाम था, होली की यादों को ताजा करते हुए सभी भक्तों ने फूलों की होली मनाई। सभी उपस्थित साईं सेवकों ने बाबा के समक्ष एक दीप जला कर अपनी मानसिक उपस्थिति दर्ज कराई। बाबा को दीप श्रृंखला से विशेष लगाव था और वह द्वारिका माई को दीपों की श्रृंखला से आलोकित रखते थे।

जे सी गेस्ट हाउस के मालिक अभिषेक को साई परिवार की ओर से उनकी सेवा के लिये, मीनू ने शाल पहना कर सम्मानित किया। भजनों के बीच में ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय मिश्रा (दादा) द्वारा सभी उपस्थित साथियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। अनेक गणमान्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति जैसे सुनील सिंह, डॉ वी के सिंह आदि ने उत्सव को गरिमामई बना दिया। उपस्थित भक्तों को रतन मिश्रा, डॉ मीना पाण्डेय और संध्या मिश्रा आदि ने भोग भंडारा खिलाया और तत्पश्च्यात इन मधुर यादों के साथ सभी उपस्थित भक्तों का, परिवार के मुखिया संजय मिश्रा ने धन्यवाद दिया।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

बैडमिंटन के नए स्कोरिंग सिस्टम पर गोपीचंद… कुछ खिलाड़ी बाहर हो जाएंगे तो कुछ को फायदा होगा

नई दिल्ली। पुलेला गोपीचंद को आज भी याद है कि जब उनके खेलने के दिनों में बैडमिंटन की स्कोरिंग प्रणाली में बदलाव हुआ था...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...