back to top

हरदोई : बच्चों के विवाद में महिला से मारपीट, इलाज के दौरान मौत

हरदोई। हरदोई जिले में बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद एक महिला की कथित तौर पर लाठी-डंडों से पिटाई कर दी गई, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार मामला सुरसा थाना क्षेत्र के गांव सथरा का है जहां बच्चों के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उसने बताया कि गांव के कुछ दबंगों ने रहिमनी उर्फ आलिया (40) को कथित तौर पर लाठी-डंडों से पीट दिया।

गंभीर रूप से घायल आलिया को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति रज्जाक ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनके बच्चे गली में खेल रहे थे, तभी मुसब्बर के बच्चों से उनका झगड़ा हो गया जिसके बाद गांव के ही मुसफ्फर उर्फ गबदू, शेरअली, नसीम और नन्ही लाठी-डंडों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और आलिया को बुरी तरह पीटा।

रज्जाक ने बताया कि महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अंकित मिश्रा ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...