back to top

एच. राजप्पा, भीमप्पा और एसएस रंजीथ ने पहले दिन जीते स्वर्ण पदक

45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री एके शर्मा ने किया उद्घाटन

लखनऊ। केपीटीसीएल के एच. राजप्पा, भीमप्पा और एसएस रंजीथ ने उत्तर प्रदेश पावर सेक्टर द्वारा आयोजित 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता के पहले दिन पावरलिफ्टिंग में स्वर्ण पदक हासिल करते हुए दबदबा कायम किया। पहले दिन तीन भार वर्गो का फैसला हुआ जिसमें मेजबान यूपी पावर सेक्टर के संदीप कुमार यादव ने 66 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया।  

केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वेटलिफ्टिंग हाल में आयोजित इस प्रतियोगिता का  उद्घाटन आज मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के ऊर्जा  मंत्री श्री एके शर्मा ने दीप प्रज्जवन करते हुए व फीता काटकर किया। उन्होंने अपने संबोधन मे प्रतिभागी टीमों में शामिल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल सिर्फ हार-जीत के लिए नहीं खेला जाता है। इससे उत्पन्न खेल भावना आपको कार्य क्षेत्र में दायित्वों के निर्वहन में भी सहायक होती है।

उन्होंने इस अवसर पर प्रदेश में खेलों के खेलों के चहुंमुखी विकास के बारे में बताया और कहा कि कल ही माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने   एशियन गेम्स, पैरा एशियन गेम्स व नेशनल गेम्स के पदक विजेता 189 खिलाड़ियों को 62 करोड़ की धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया ओर कई खिलाड़ियों को राजपत्रित अधिकारी का पद प्रदान कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष श्री केबी सिंह (निदेशक, कार्मिक प्रबंधन व प्रशासन), श्री जीडी द्विवेदी (निदेशक वितरण), श्री सीपी यादव (अपर सचिव), श्री शमशाद अहमद (अपर सचिव), श्री वी के मिश्रा, राजकुमार रस्तोगी, अनिल निगम, आरएन पाल, जावेद मंसूरी, सीके वर्मा सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी व विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

पहले दिन 59 किग्रा भार वर्ग में केपीटीसीएल के एच. राजप्पा ने 500 किग्रा टोटल वजन उठाकर स्वर्ण जीता। छत्तीसगढ़ के राजकुमार पाटकर ने 370 किग्रा टोटल वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। आसाम के सुमन दास को 155 किग्रा टोटल के साथ कांस्य पदक मिला।

66 किग्रा भार वर्ग में केपीटीसीएल के भीमप्पा ने 485 किग्रा टोटल वजन उठाते हुए स्वर्ण जीता। छत्तीसगढ़ के बलराम वस्त्रराकर ने 460 किग्रा टोटल वजन उठाकर रजत व यूपी पावर सेक्टर के संदीप कुमार यादव ने 395 किग्रा वजन उठाकर कांस्य पदक जीता।

74 किग्रा भार वर्ग में केपीटीसीएल के रंजीथ एसएस ने 535 किग्रा वजन उठाकर पहला स्थान हासिल किया। छत्तीसगढ़ के तिजुराम नेतम ने 505 किग्रा टोटल वजन उठाकर रजत व तेलंगाना के सी.तिरुसेलम ने 425 किग्रा वजन उठाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

RELATED ARTICLES

बीसीसीआई एजीएम की बैठक 18 सितंबर को, अंडमान को सदस्यता और आईपीएल चेयरमैच चुनाव मुख्य मुद्दा

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) 18 सितंबर को मुंबई में होगी। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने मंगलवार...

योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला: माता-पिता की अनदेखी पर संतान होगी संपत्ति से बाहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में अब वृद्ध माता-पिता की देखभाल नहीं करने या उनके साथ दुर्व्यवहार करने वाली संतान और आश्रित रिश्तेदारों को बुजुर्ग अपनी...

2026 की दूसरी छमाही में व्हाइट-कॉलर नौकरियों में तेजी के संकेत, 79% HR लीडर्स ने जताई नई भर्तियों की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में व्हाइट-कॉलर जॉब मार्केट 2026 की दूसरी छमाही (H2) में और मजबूत होने के संकेत दे रहा है। नौकरी पोर्टल naukri.com...

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन आज, बाजार गुलजार

पंचांग के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5 बजकर 57 मिनट से 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा लखनऊ। भाई-बहन...

11 वेदियों पर हुई भव्य आरती, लाखों दीपों से जगमगाया पवन घाट

​लखनऊ। प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री मनकामेश्वर मंदिर के तत्वावधान में, पवित्र सावन (सावनी) मास एवं आगामी रक्षाबंधन के पावन पर्व के उल्लासपूर्ण माहौल के बीच...

‘हाय हैंडसम’ में झलका बुढ़ापे के एकाकीपन का दर्द

लखनऊ। रासरंग सांस्कृतिक शैक्षिक समाजिक संस्था की नवीन हास्य नाट्य प्रस्तुति नाटक हाय हैण्डसम का मंचन बौद्ध शोध संस्थान में किया गया। हास्य नाटक...

700 मुनियों की रक्षा से शुरू हुआ रक्षाबंधन : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर स्वामी के मंदिर में चल रहे वषार्योग के दौरान आज पूज्य उपाध्याय श्री वीहसंत सागर जी...

चंद्रग्रहण और रक्षा बंधन पर 70 साल बाद बन रहा संयोग

लखनऊ। इस बार रक्षाबंधन पर आंशिक चंद्रग्रहण लग रहा है। आपको बता दें कि रक्षा बंधन पर कई अच्छे संयोग बन रहे हैं। रक्षा...

स्नान-दान का प्रतीक सावन माह की पूर्णिमा आज

लखनऊ। हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है और इस माह में पड़ने वाली पूर्णिमा का भी खास महत्व होता...