back to top

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

  • पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर यहां जीपीओ स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर उन्होंने गांधी जी के प्रिय भजनों का आनन्द भी लिया।

इसके साथ ही राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर शास्त्री भवन में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आनंदीबेन पटेल और योगी आदित्यनाथ ने गांधी की जयंती के मौके पर हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की जयन्ती पर उनके चित्र पर भी माल्यार्पण किया।

इस मौके पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने चर्खा भी चलाया। इसके बाद राज्यपाल ने राजभवन में उत्तर प्रदेश क्षय निवारक संस्था के टीबी सील बिक्री अभियान के 71वें कैम्पेन का लोकार्पण किया। आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के गांधी सभागार में महात्मा गांधी एवं शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने गांधी जी के जीवन दर्शन पर राजभवन के बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखा। समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने गांधी जी द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू को पानी की बचत के लिए दी गई सीख का उदाहरण देते हुए कहा कि बच्चों तथा अभिभावकों को पानी की बचत, घर की एवं आसपास की सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

राज्यपाल ने पेंटिंग, सफाई, स्वास्थ्य परीक्षण, भाषण एवं निबन्ध प्रतिस्पर्धा में विजयी राजभवन के बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा उल्लेखनीय कार्य करने वाले राजभवन के अधिकारियों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। राजभवन के बच्चों ने राजभवन की गतिविधियों पर आधारित पुस्तक ‘गतिशील राजभवन’ का विमोचन किया।

राज्यपाल ने बाराबंकी के प्रगतिशील किसान राम सरन वर्मा को शाल एवं पुस्तक ‘गतिशील राजभवन’ देकर सम्मानित किया। राज्यपाल ने राजभवन से इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा द्वारा बाढ़ प्रभावित व कोविड-19 से प्रभावित 9 जिलों को भेजे जाने वाली राहत सामग्री के वाहनों को झंडी दिखाकर रवाना किया। राहत सामग्री में मास्क, किचन सेट, तारपोलिन, मच्छरदानी, एसार्टेड क्लाथ, काटन कम्बल, साबुन, ग्लब्स व सेनेटाइजर है।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...