back to top

देव दीपावली पर 2.51 लाख दीपकों से रोशन होगा गोमती घाट

छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगिता
लखनऊ। रामायण कालीन प्राचीन श्री मनकामेश्वर मंदिर की श्री महन्त देव्यागिरि जी विगत 15 वर्षों से निरन्तर गोमती स्वच्छता एवं जल संरक्षण अभियान के अन्तर्गत आदि गंगा गोमती की आरती एवं देव दीपावली (कार्तिक पूर्णिमा) के अवसर पर सवा लाख दीपक प्रज्जवलित कर देवा का स्वागत एवं आदि गंगा माँ गोमती की महाआरती पर जनसामान्य को गोमती को स्वच्छ रखने के लिये उत्प्रेरित कर रही हैं। इसी अभियान के अन्तर्गत इस वर्ष भी मंदिर के तत्वावधान में नमोस्तुते माँ गोमती’ द्वारा लखनऊवासियों की जीवनदायनी आदि माँ गोमती की परम्परागत महाआरती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर देव-दीवावली महोत्सव के सम्बन्ध में आयोजन समिति द्वारा प्रस्तुत त्रिदिवसीय कार्यक्रम के सम्बन्ध में आगामी 03 नवम्बर को अपरान्ह 01 बजे से 04 बजे तक एवं शिक्षण संस्थानो के छात्र-छात्राओं की विभिन्न क्षेक्षणिक प्रतियोगिता सम्पन्न होगी एवं 04 नवम्बर को विद्यालय की छात्राओं एवं महिलाओं द्वारा रंगोली एवं बेदियों की सज्जा प्रतियोगिता 01 बजे से 05 बजे तक सम्पन्न होगी तत्पश्चात् श्रद्धालुओं एवं आयोजन से जुड़े श्रद्धालू दीपको को सजाएंगें। ये जानकारी महन्त देव्यागिरि ने एक प्रेसवार्ता में दी।
देव-दीवावली महोत्सव के सम्बन्ध में महन्त देव्यागिरि ने जब त्रिपुरासुर राक्षस ने अपने अत्याचारों से देवताओं और ऋषि मुनियों को प्रताड़ित किया तब सभी देवताओं ने भगवान शिव से सहायता की प्रार्थना की, भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का संहार किया। महादेव की इस विजय के उपलक्ष्य में देवो ने दीप प्रज्जवलित कर उत्सव मनाया। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार इस दिवस के अवसर पर देवतागण पृथ्वी लोक में नदियों के तट पर अदृश्य रूप में अवतरित होते हैं और दीपों के प्रकाश में अपनी उपस्थित दर्ज कराते हैं। इस दिवस के अवसर पर दीपदान का अत्याधिक महत्व है।
श्री महन्त ने लखनऊ के जनसामान्य को महोत्सव में आमंत्रित करते हुए कहा कि अपने इष्ट मित्रों एवं परिजनों के साथ दीपदान का देवों का स्वागत करें और माँ गोमती की स्वच्छता एवं जल संरक्षण का संकल्प लेकर पुन: लाभ अर्जित करें। इस महोत्सव में इस बार भी शासन के अनेक माननीय मंत्रीगण एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है ताकि जनसामान्य को गोमती स्वच्छता अभियान का संदेश मिले एवं वे उत्प्रेरित हो इसके साथ महन्त देव्यागिरि ने आयोजन के सहयोगियों एवं सहभागिता कर रहे सभी संस्थाओं का स्वागत करते हुए कहा कि उनका सहयोग सनातन धर्म के प्रति एक अभूतपूर्व सहयोग है। पत्रकार वार्ता में आयोजन समिति के सचिव जगदीश गुप्त ‘अग्रहरि’ एवं सत्य प्रकाश गुलहरें, शेखर कुमार, राजीव श्रीवास्तव, अजय तिवारी, प्रेम तिवारी, अमित कुमार श्रीवास्तव, मालिनी चतुवेर्दी, उपमा पाण्डेय आदि उपस्थित थीं।

RELATED ARTICLES

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...