back to top

Gold-Silver Rate : लगातार सोने और चांदी के बढ़ रहे दाम, जानिए आज का भाव

नयी दिल्ली। मजबूत हाजिर मांग के कारण सटोरियों ने अपने सौदों की लिवाली की जिससे वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को सोने की कीमत 383 रुपये बढ़कर 85,864 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं,कारोबारियों के सौदों का आकार बढ़ाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 206 रुपये की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में सोने के मार्च में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 383 रुपये यानी 0.12 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,864 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। इसमें 16,518 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने कहा कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से सोने की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने की कीमत 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 2,915.48 डॉलर प्रति औंस रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मार्च महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 206 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95,708 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 20,413 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा ताजा सौदे करने से चांदी की कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 32.29 डॉलर प्रति औंस पर रह गई।

RELATED ARTICLES

आशियाना के मोती महल डीलक्स रेस्टोरेंट में एसी कंप्रेशर फटने से लगी भीषण आग,इलाके में मचा हड़कंप

लखनऊ । राजधानी के आशियाना थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस चौराहे के पास स्थित विवेक प्लाजा में बुधवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,...

टाटा मोटर्स ने अपने लखनऊ प्लांट में 10 लाख कमर्शियल गाड़ियों के प्रोडक्शन का माइलस्टोन हासिल किया

उत्तर प्रदेश में इंडस्ट्रियल एक्सीलेंस और स्किल बिल्डिंग के 35 साल पूरे होने का जश्न मनाया लखनऊ। भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी...

नगर निगम सदन की बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित, विकास और जनहित को मिली नई गति

महापौर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई महत्वपूर्ण बैठक, बोलीं बिना आईडी कार्ड के कोई कर्मचारी न जाए टैक्स वसूलने प्राइवेट व्यक्ति को वसूली के...

अक्षय तृतीया पर बनेंगे पंचमहापुरुष, त्रिपुष्कर, सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। अक्षय तृतीया को परम पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन किसी मुहूर्त...

‘लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल’ का आगाज

दो दिवसीय लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का भव्य शुभारंभवरिष्ठ अभिनेता डॉ. अनिल रस्तोगी और अयूब खान ने किया उद्घाटनदर्जन भर फीचर फिल्मो की स्क्रीनिंग...

मुझे अपनी फिल्मों के जरिए लोगों को हंसाना पसंद है : वरुण शर्मा

लखनऊ। पंजाब के जालंधर से आया एक लड़का, उम्र सिर्फ 35 साल है। लेकिन सपने बहुत बड़े हैं। भला हो भी क्यों ना, जिन...

एक्शन ड्रामा से भरपूर है प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’

फिल्म कहानी के मोर्चे पर बहुत दमदार नहीं हैलखनऊ। प्रियंका चोपड़ा जोनस की एक्शन-थ्रलिर फिल्म 'द ब्लफ' अपनी घोषणा के बाद से ही चर्चा...

पापों का नाश करने वाली मोहिनी एकादशी 27 को, होगी श्रीहरि की पूजा

लखनऊ। एकादशी तिथि के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने का विधान है। साथ ही विधिपूर्वक व्रत किया जाता है। वैदिक...

चराग़-ए-इल्म की पहली रौशनी — प्रोफेसर नाज़ेमा अंसारी

गुजरात की सरज़मीन, जो तहज़ीब व रिवायत की ख़ुशबू से महकती रही है, आज एक नए बाब-ए-तारीख़ की अमीन बनी। इल्म के उफ़क़ पर...