back to top

भगवान ने मनुष्य शरीर की रचना ही रिदम के आधार पर की है: तन्मय मुखर्जी

लखनऊ। ताल संगीत की देन है ड्रम और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इन दिनों ड्रम का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है। विशेषकर स्कूली बच्चे हिन्दुस्तानी या अफ्रीकी ड्रम लेकर किसी पार्क या सार्वजनिक स्थल पर इसकी ताल से कदम मिलाकर नाचते दिखाई देते हैं।

नवाबों के शहर में ड्रम की पहचान बनाने वाले या यूं कहें कि ड्रम को स्थापित करने वाले अंतरराष्ट्रीय ड्रमर तन्मय मुखर्जी ने भाषा को दिए इंटरव्यू में कहा, शरीर बीट्स पर आधारित है। दिल धड़कता है तो रिदम है। सांसें चलती हैं तो रिदम है और हम पैदल चलते हैं तो भी रिदम है। भगवान ने मनुष्य शरीर की रचना ही रिदम के आधार पर की है।

उन्होंने कहा कि राजधानी में वह स्कूली बच्चों को ड्रम का प्रशिक्षण देते हैं। इस समय वह करीब 50 हजार बच्चों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। सुनिधि चौहान और शाहरूख खान जैसे कलाकारों के साथ मंच पर अपनी कला प्रस्तुत कर चुके तन्मय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ड्रम की बदौलत अपनी पहचान बना चुके हैं।

उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया, दुबई, हांगकांग और अमेरिका में कई शो किए हैं। वायलिन बजाने में पारंगत और संगीत विशारद तन्मय ने ड्रम बजाने का कोई औपचारिक प्रशिक्षण नहीं लिया। वह इसे ईश्वर की देन मानते हैं। तन्मय के साथ ड्रम बजाने वाले अवनीश मिश्रा के अनुसार भारत में तबला, ढोलक, पखावज, बांगो, कांगो को लेकर तो उत्साह है, लेकिन अन्य ताल वाद्य यंत्र उतना लोकप्रिय नहीं हो सके। उनके अनुसार, तालियों की जुगलबंदी एक सी कला है जो संगीत सुख के साथ ही कई बीमारियों का इलाज भी है क्योंकि इससे एक्यूप्रेशर होता है।

मिश्रा ने कहा कि ड्रम हमारी संस्कृति का हिस्सा हमेशा से रहा है। आदिवासियों को देखें तो तमाम किस्म के ड्रम और नगाड़े उनके लोक संगीत का हिस्सा होते हैं। तन्मय ने एक तरह से आदिवासी संगीत को आधुनिकता से जोड़कर एक अदभुत प्रयास किया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

तन्मय ने बताया कि वह लखनऊ में एक ड्रम अकादमी की स्थापना करना चाहते हैं ताकि हर यह शहर के गोशे गोशे को ताल से भर दें। इस सपने को पूरा करने के लिए तन्मय विभिन्न स्कूलों में या फिर सामुदायिक संपर्क के जरिए किसी पार्क में बच्चों के साथ ड्रम बजाते हैं और अपनी कला की धमक को दूर तक जाते महसूस करते हैं।

RELATED ARTICLES

भारी बारिश के दौरान ढहा मकान, 5 लोगों की गई जान

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना क्षेत्र में रविवार को भारी बारिश के दौरान ढहे एक मकान के मलबे में दबने से चार बच्चों समेत...

शादी का दबाव बनाने पर नर्स की हत्या के मामले में ओटी टेक्नीशियन समेत दो लोग गिरफ्तार

मेरठ । मेरठ के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी अस्पताल में 26 वर्षीय नर्स नेहा रानी की हत्या के मामले में पुलिस ने अस्पताल के...

लखनऊ के जवाहर भवन की चौथी मंजिल पर लगी भीषण आग, बुझाने में जुटे दमकलकर्मी

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के वीआईपी इलाके में स्थित जवाहर भवन में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इमारत की...

ज्योतिष व्यक्ति के जीवन में टॉर्च का कार्य करता है : विहसंत सागर महाराज

ज्योतिष एवं वास्तु सम्मेलन संपन्नकैरियर, विवाह, व्यापार, स्वास्थ्य एवं वास्तु से जुड़े सैकड़ों प्रश्नों का विशेषज्ञों ने दिया समाधान, संयुक्त परिवार एवं संस्कारों पर...

गर्व होता है अवॉर्ड विनिंग फिल्मों का हिस्सा बनकर : सुनीता राजवार

लखनऊ। इन दिनों सुनीता चर्चा में हैं अपनी नई फिल्म 'गुड़हल' से। कई फिल्म फेस्टिवल्स में सराही गई इस फिल्म वृद्धाश्रमों की उन अनकही...

दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रही अजय देवगन की ‘धमाल’ 4

लखनऊ। बॉलीवुड की नैया इन दिनों सीक्वल और फ्रैंचाइजी फिल्मों पर ही सवार चल रही है। अकेले अजय देवगन की बात करें तो वह...

भजन प्रस्तुति संग बच्चों को मिला प्रमाण पत्र

लखनऊ। आज सोमवार को संस्था राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) मोहन रोड, लखनऊ में उ प्र संगीत नाटक अकादमी(संस्कृति विभाग उ.प्र) के सहयोग से 15...

सावन ऋतु आय गई…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के पांचवें दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने ने बताया कि सोमवार को प्रतिभा...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...