back to top

गजराज और मेरी केमिस्ट्री पर्दे पर उभर कर दिखेगी : नीना गुप्ता

नई दिल्ली। शुभ मंगल ज्यादा सावधान भले ही दो युवकों (आयुष्मान खुराना और जितेंद्र कुमार) की प्रेम कहानी हो लेकिन प्रशंसकों के लिए फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी मुख्य आकर्षण होगी।

इसके पहले फिल्म बधाई हो में नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत सराहा था। अधेड़ दंपति के किरदार में नीना गुप्ता और गजराज राव के रोमांस ने 2018 की फिल्म बधाई हो की सफलता में बहुत योगदान दिया था। अब यब सिनेमाई जोड़ा एक बार फिर बड़े पर्दे पर अभिनय का वही जादू बिखेरने की तैयारी में है।

नीना मानती हैं कि समय के साथ पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री बेहतर हुई है। उन्होंने बातचीत में कहा कि बधाई हो के दौरान गजराज बहुत चुपचाप और अलग-थलग रहते थे। वह सीन के दौरान हर बात की अनुमति मांगते थे जैसे नीना जी क्या मैं आपकी गोद में सिर रख लूं या क्या मैं ये कर सकता हूं? इससे शुरूआत में मुझे बहुत चिढ़ होती थी।

लेकिन बाद में जब हमने अभ्यास करना शुरू किया तो यह आसान हो गया। अब हम दोनों मजाक में एक-दूसरे की टांग खींचते हैं। अब हम एक दूसरे के प्रति सहज हो चुके हैं। अब हम एक दूसरे के अभिनय में सहयोग करते हैं और हमारी सहजता पर्दे पर हमारी केमिस्ट्री बनकर उभरेगी। शुभ मंगल ज्यादा सावधान में नीना एक ऐसी महिला सुनैना के किरदार में है जो अपने पति की छत्रछाया में रहने के बावजूद जो भी चाहिए वह सब पा लेती है।

उन्होंने कहा, सुनैना उन गृहणियों में से है जिनके घर का हर निर्णय पुरूष करते हैं लेकिन वह बहुत चालाकी से अपने मन की करवा लेती है। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक 60 वर्षीय नीना कहती हैं कि इस किरदार को निभाने के लिए उन्हें काफी कुछ अलग हट कर सोचना पड़ा। नवोदित निर्देशक हितेश कैवल्य की फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान शुक्रवार को सिनेमाघरों में आएगी।

RELATED ARTICLES

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

शाहरुख खान के मन्नत में घुसा 8 फुट लंबा सांप, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित निकाला

मुंबई। मुंबई के बांद्रा स्थित बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के आलीशान बंगले ‘मन्नत’ में उस समय हड़कंप मच गया, जब परिसर में करीब 8...

‘टॉक्सिक’ में कम्फर्ट ज़ोन से बाहर निकालने के लिए यश ने गीतू मोहनदास को दिया क्रेडिट

मुंबई। मुंबई में हुई ‘टॉक्सिक: अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ की म्यूज़िक लॉन्च के दौरान रॉकिंग स्टार यश ने डायरेक्टर गीतू मोहनदास के साथ...

इंडिगो के सह-संस्थापक देंगे आईआईटी कानपुर को 300 करोड़ की अतिरिक्त धनराशि

मुंबई। इंडिगो के सह-संस्थापक और आईआईटी कानपुर के पूर्व छात्र राकेश गंगवाल ने संस्थान परिसर में ‘गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी’ के...

मथुरा में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोर की करंट लगने से मौत

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में ट्रांसफार्मर चोरी करने पहुंचे चोरों में से एक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के...

मथुरा में 251 किलो गांजा बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में मादक पदार्थ रोधी कार्य बल (एएनटीएफ) ने फरह पुलिस के सहयोग से जैविक खाद के कट्टों के बीच...

मुजफ्फरनगर में मामा के घर किशोरी फंदे पर लटकी मिली

मुजफ्फरनगर । उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय किशोरी अपने मामा के घर की छत से फंदे पर लटकी मिली। पुलिस ने...

पंत और जुरेल के अर्धशतक की मदद से भारत के लंच तक छह विकेट पर 419 रन

कोलंबो। ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एवं अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच के...

अच्छे दिनों का दावा करने वाली मोदी सरकार बताए कि गरीब और मध्यम वर्ग आखिर कैसे गुज़ारा करे? : कांग्रेस

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने प्याज की कीमतों में उछाल को लेकर सोमवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और सवाल किया कि महंगाई और...