back to top

चांद पे पहुंचने से लेकर रोजगार उपलब्ध कराने तक,भारत हर क्षेत्र में बना है आत्मनिर्भर : साध्वी निरंजन ज्योति

  • रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता:साध्वी निरंजन ज्योति
  • नवनियुक्त कर्मी ऑनलाइन मॉड्यूल ‘कर्मयोगी प्रारंभ’ के माध्यम से खुद को प्रशिक्षित भी करेंगे

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नवनियुक्त कर्मियों को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए जिसमें से 547 नियुक्ति पत्र लखनऊ में प्रदान किए गए। यह रोजगार मेला देशभर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया।

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मेन्स क्लब, सीआरपीएफ कैंप, बिजनौर में आयोजित रोजगार मेले को सम्बोधित करते हुए ग्रामीण विकास, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि 2014 में देश के प्रधानमंत्री ने आह्वान किया था कि भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने। आज चंद्रमा पे पहुंचने से लेकर नवयुवकों को रोजगार मेले के माध्यम से नौकरी उपलब्ध कराकर, देश के नागरिकों में स्वच्छता अभियान चलाकर भारत वास्तविकता में सिर्फ आत्मनिर्भर ही नही बना है बल्कि अमृतकाल में विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर हो रहा है।

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने तीसरे कार्यकाल के दौरान भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि हम अगले 25 वर्षों में भारत को विकसित देश बनाने का लक्ष्य हासिल कर लेंगे। रोजगार मेले के तहत, विभिन्न सरकारी विभागों एवं संगठनों के नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए साध्वी ने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला रोजगार सृजन की कवायद को आगे बढ़ाने में एक उत्प्रेरक के रूप में कार्य करेगा और युवाओं को अपना सशक्तिकरण व राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।साध्वी ने नियुक्ति पत्र पाने वाले नवयुकों से कहा कि सेवा भाव और देश का नाम करने की लालसा के साथ नौकरी करें और व्यसन से दूर रहें।

इस रोजगार मेला कार्यक्रम के माध्यम से, गृह मंत्रालय विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) जैसे केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), असम राइफल्स, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ), भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के साथ-साथ दिल्ली पुलिसमें कर्मियों की भर्तियां कर रहा है।

देशभर से चुने गए नए कर्मी गृह मंत्रालय के तहत विभिन्न संगठनों में कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी), सब-इंस्पेक्टर (जनरल ड्यूटी) और गैर-जनरल ड्यूटी कैडर पदों जैसे विभिन्न श्रेणी के पदों पर योगदान करेंगे।सीएपीएफ के साथ-साथ दिल्ली पुलिस को मजबूत करने से इन बलों को आंतरिक सुरक्षा में सहायता करने, आतंकवाद का मुकाबला करने, उग्रवाद से निपटने, वामपंथी उग्रवाद विरोधी कार्रवाई और देश की सीमाओं की रक्षा करने जैसी अपनी बहुआयामी भूमिकाओं को अधिक प्रभावी ढंग से निभाने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़े— सरकार जनता की हर समस्या के समाधान के लिए है दृढ़ संकल्पित : सीएम योगी

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...