back to top

चीन की राजधानी बीजिंग में बाढ़ से तबाही, 33 की मौत, हजारों मकान ढह गए

बीजिंग. चीन की राजधानी में भीषण बाढ़ से तबाही मची है जहां इस प्राकृतिक आपदा में अब तक 33 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 18 लोग लापता हैं। देश के ज्यादातर उत्तरी हिस्से में असामान्य रूप से भारी बारिश का खतरा अभी भी बना हुआ है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

बीजिंग शहर की सरकार के अनुसार, पश्चिमी पहाड़ी के बाहरी क्षेत्रों में कई दिनों तक भारी बारिश हुई, जिससे करीब 59,000 मकान ढह गए, लगभग 150,000 मकान क्षतिग्रस्त हो गए और 15,000 हेक्टेयर (37,000 एकड़) से अधिक फसल भूमि में बाढ़ आ गई।

शहर के उप मेयर जिया लिनमाओ ने बुधवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि 100 से अधिक पुलों सहित बड़ी संख्या में सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं है और क्षति के स्तर को देखते हुए, पूर्ण कार्य बहाली में तीन साल लग सकते हैं।

चीन के अन्य हिस्सों में भी भारी बाढ़ देखी गई है, जिसमें सप्ताहांत में आए तूफान दोक्सुरी के आंशिक प्रभाव से कई लोग मारे गए और लापता हो गए। बीजिंग के बाहरी प्रांत हेबेई में क्षेत्र की सबसे भीषण बाढ़ देखी गई है।

बीजिंग के दक्षिण-पश्चिम में जुओझोउ में बाढ़ का पानी शनिवार को कम होना शुरू हो गया और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकाले गए 125,000 निवासियों में से कुछ को अपने घरों में लौटने की अनुमति मिल गई है।

उत्तरपूर्वी प्रांत जिलिन के शुलान शहर में लगातार पांच दिनों तक मूसलाधार बारिश होने के कारण सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और हजारों लोगों को वहां से निकलने के लिए मजबूर होना पड़ा। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई और चार लोग लापता हैं।

यह खबर भी पढ़े—

चांद की सतह के और नजदीक आया चंद्रयान-3, सफलतापूर्वक पूरी की प्रक्रिया 

RELATED ARTICLES

पीलीभीत में बिजली का झटका लगने से दंपति की मौत

पीलीभीत। पीलीभीत जिले के बिलसंडा थाना क्षेत्र में एक दंपति की कथित तौर पर बिजली का झटका लगने से मौत हो गई। पुलिस ने...

प्रतापगढ़ में बोले सीएम योगी- चढ़ावा को लेकर सनातन आस्था पर प्रहार कर रहे सपा-कांग्रेस को देखकर गिरगिट भी शरमा रहा होगा

प्रतापगढ़ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में कथित चढ़ावा चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर निशाना...

राम मंदिर, बद्रीनाथ में चढ़ावे के कथित गबन की गहन जांच हो : मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर और उत्तराखंड में बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी और...

इस महीने दो बार रखा जायेगा रवि प्रदोष व्रत, बन रहा दुर्लभ संयोग

लखनऊ। हिंदू धर्म में भगवान शिव की साधना के लिए प्रदोष व्रत को सर्वश्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि जो भक्त पूरी श्रद्धा...

भोजपुरी गाना ‘रशियन से कम नईखी’ हुआ रिलीज

'रशियन से कम नईखी' पर अब तक 259,808 व्यूज आ चुके हैंलखनऊ। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टैलेंटेड एक्ट्रेस नीलम गिरी का नया गाना आया...

धूमधाम से मनाया गया माताजी का 16वां दीक्षा दिवस

इंदिरा नगर जैन मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गयालखनऊ। गणाचार्य विराग सागर जी महामुनिराज से दीक्षित आर्यिका 105 विविक्त श्री माताजी की...

अरदास यही इस दास की है प्रभु इतनी कृपा बरसा जाना…

ईश्वर के प्रति अडिग विश्वास के प्रतीक है भक्त प्रह्लाद : विनोदानंद शास्त्री जी महाराज श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा...

सावन में दान करने से मिलती है भोलेनाथ की विशेष कृपा

लखनऊ। देवों के देव महादेव को समर्पित सावन का पवित्र महीना इस बार 30 जुलाई 2026 से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। इस...

अली फजल व सोनाली के अभिनय ने वेब सीरीज ‘राख’ को बनाया खास

यह सीरीज 1978 के कुख्यात रंगा-बिल्ला केस से प्रेरित हैलखनऊ। ओटीटी पर क्राइम थ्रिलर की भरमार है। लगभग हर दूसरे हफ्ते कोई नई मर्डर...