back to top

बाबरी मस्जिद पर टिप्पणी मामले में साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ FIR दर्ज

भोपाल। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस ने बाबरी मस्जिद पर विवादित बयान देने के मामले में भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। निर्वाचन आयोग ने एक टीवी चैनल को साक्षात्कार देते हुए विवादित टिप्पणी करने को लेकर ठाकुर को शनिवार को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। आयोग ने दिन में टीटी नगर पुलिस थाने को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर ठाकुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को कहा था। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी.एल.कांता राव ने कहा कि ठाकुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस तथा महाराष्ट्र के दिवंगत एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे के बारे में ठाकुर की टिप्पणी के बारे में आयोग को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी गई है। ठाकुर ने एक साक्षात्कार के दौरान कहा था, राम मंदिर हम बनाएंगे और भव्य बनाएंगे, हम तोडऩे गए थे ढांचा, मैंने चढ़कर तोड़ा था ढांचा, इस पर मुझे भयंकर गर्व है।

मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी

मुझे ईश्वर ने शक्ति दी थी, हमने देश का कलंक मिटाया है। ठाकुर ने नोटिस के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए रविवार को संवाददाताओं से कहा था, मैं पीछे नहीं हटने वाली। ढांचा तोड़ा गया था और भव्य मंदिर बनेगा। भव्य मंदिर बनाने से मुझे कोई नहीं रोक सकता। निर्वाचन आयोग ने करकरे के बारे में दिए गए विवादित बयान पर भी प्रज्ञा को शनिवार शाम को ही कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

RELATED ARTICLES

ईरान ने दिवंगत सुप्रीम लीडर खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पीएम मोदी को भेजा बुलावा

ईरान में अली खामेनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 4, 5 और 6 जुलाई को होगातेहरान। ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने देश के दिवंगत...

जम्मू कश्मीर में शिया समुदाय ने मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला

श्रीनगर। कश्मीर में शिया समुदाय के हजारों सदस्यों ने बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मातम के आठवें दिन मुहर्रम जुलूस निकाला। अधिकारियों...

होर्मुज जलडमरूमध्य से 1.9 करोड़ बैरल तेल की ढुलाई हुई : डोनाल्ड ट्रंप

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य से एक दिन पहले रिकॉर्ड 1.9 करोड़ बैरल कच्चे तेल की...

कोलकाता में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, सेना ने संभाला मोर्चा

कोलकाता। कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार दोपहर एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक निर्माणाधीन गोदाम में ढलाई का काम चलने...

जूनियर विश्व चैंपियनशिप में वंशिका और नरवाल ने भारत को दिलाया रजत पदक

सुहल (जर्मनी)। वंशिका चौधरी और शिव नरवाल की भारतीय जोड़ी ने यहां आईएसएसएफ जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम...

सोने की कीमत में गिरावट… 1.26% टूटकर इतने रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचा GOLD

नई दिल्ली। हाजिर मांग में कमजोरी के बीच वायदा कारोबार में सोने की कीमत बुधवार को 1853 रुपये टूटकर 1,44,676 रुपये प्रति 10 ग्राम...